UBER HELICOPTER BOOKING : Uber अभी तक बाइक और कैब ग्राहकों को उपलब्ध करवाता था लेकिन अब इस ऐप के जरिए आप हेलीकॉप्टर की भी बुकिंग कर सकते हैं। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स वीडियो रिकॉर्ड कर दिखा रहा है कि हेलीकॉप्टर की बुकिंग कैसे करें और कैसे उसने यात्रा की। हालांकि यह वीडियो भारत का नहीं है और ना ही भारत में ऐसी सुविधा है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में ऐसी सुविधाएं भारत में अभी आ जाएं।
Uber से बुक किया हेलिकॉप्टर
Switzy नाम के एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह Uber ऐप के जरिए प्राइवेट जेट, याच आदि बुक कर उस पर राइड करता है। शख्स इसका वीडियो भी रिकॉर्ड करता है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करता है। हाल ही में इस शख्स ने Uber से हेलीकॉप्टर बुक कर यात्रा का वीडियो शेयर किया।
हेलिकॉप्टर बुकिंग का खर्च
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स ने सबसे पहले Uber से हेलीकॉप्टर बुक किया। जिसकी कीमत साढ़े चार लाख से भी अधिक है। हेलीकॉप्टर में 6 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। शख्स ने हेलीकॉप्टर को बुक कर लिया और कुछ ही देर में उसे हैलीपैड पर पिक करने के लिए हेलीकॉप्टर आ गया और उसे ड्राप पॉइंट तक छोड़ दिया। हालांकि यात्रा करने वाले शख्स ने जब पायलट से हाय हेल्लो करने की कोशिश तो उसने ठीक से जवाब नहीं दिया।
कितने लोगों ने देखा वीडियो?
इंस्टाग्राम पर @Switzy नाम के यूजर ने वीडियो शेयर किया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो को करीब दो लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने Uber के तमाम फीचर का उपयोग करने का वीडियो शेयर किया है।
लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जिस तरह इस हेलीकॉप्टर का पायलट बर्ताव कर रहा है, उससे तो मैं किसी कीमत पर इससे सफर नहीं करुंगा। एक ने लिखा कि ये सारी सुविधाएं सिर्फ कुछ लोगों के लिए हैं, आम इंसान इससे यात्रा नहीं करना चाहेगा। एक अन्य ने लिखा कि Uber लगातार अपने आपको अपडेट कर रहा है और ऐप से नई -नई चीजों को जोड़ रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines