हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

इस देश ने किया बड़ा ऐलान, 2026 तक उड़ने लगेंगी Flying Taxi

UAE announce flying taxis in country by 2026: इस टैक्सी को बनाने वाले जॉबी एविएशन के महाप्रबंधक टायलर ट्रेरोटोला ने कहा कि उन्होंने 2026 के अंत तक जॉबी की इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की लॉन्च की योजना बनाई है।

विज्ञापन
flying taxi

UAE announce flying taxis will be made available in the country by 2026: यूएई ने लंदन में बड़ा ऐलान किया है। दरसअल, यहां उसने अपनी पहली flying taxis को शोकेस किया है। यूएई ने टैक्सी दिखाते हुए कहा कि 2026 तक ये उड़ने वाली टैक्सियां देश में उपलब्ध होगी। उसने कहा कि हमने असंभव को भी संभव बनाया है। दरअसल, इन दिनों यूएई कारोबारियों को अपने यहां निवेश करने के लिए एक अभियान चला रहा है, फ्लाइंग टैक्सी उसी का एक हिस्सा है।

यूएई की इस घोषण से दुनियाभर में उसने सुर्खियां बटोरीं हैं। बता दें यूएई की तरफ से लंदन के काफी व्यस्त चेरिंग क्रॉस रेलवे स्टेशन के बाहर एक चमकीले पीले रंग की उड़ने वाली टैक्सी का मॉडल लगाया गयाह है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ये मॉडल जमकर वायरल हो रहा है। इस मॉडल के नीचे लिखा है 2026 में यूएई के आसमां में ये टैक्सियां उड़ान भरेंगी।

ये भी पढ़ें: Video: ड्राइविंग सीखने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, तालाब में जा गिरी कार

दुनिया का ध्यान आकर्षित किया

यूएई सरकार के मीडिया कार्यालय (जीएमओ) की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि यह पहल 2026 तक देश में उड़ने वाली टैक्सियों को लागू करने की अमीरात की योजना की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए शुरू की गई है। आगे कहा कि देश अपने भविष्य के दृष्टिकोण के तहत अपने निवेशकों में दुनिया भर के बड़े विचारकों और उपलब्धि हासिल करने वालों को शामिल करने का लक्ष्य बना रहा है।

इन 4 जगहों से मिलेगी फ्लाइंट टैक्सी

इस टैक्सी को बनाने वाले जॉबी एविएशन के महाप्रबंधक टायलर ट्रेरोटोला ने कहा कि उन्होंने 2026 के अंत तक जॉबी की इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की लॉन्च की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि ये टैक्सी देश के तीन से चार पॉइंट से मिलेगी। जिसमें वर्टिपोर्ट दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (डीएक्सबी), पाम जुमेराह, दुबई डाउनटाउन और दुबई मरीना शमिल होगा।

ये भी पढ़ें: Google ने पहले बताया परफेक्ट फिर कर दिया रिजेक्ट, कर्मचारी ने शेयर किया चौंकाने वाला एक्सपीरियंस

संबंधित खबरें

Tags:
UAE

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें