Indian Truck : आपने देखा कि भारत में चलने वाले ट्रकों को खूब सजाया जाता है। आगे से लेकर पीछे तक तरह-तरह के सजावटी सामान लगे होते हैं। कुछ लोग ट्रक के पीछे जूता लटकाते हैं तो कुछ पहियों के पास रबड़ चिपाकते हैं। क्या आपको पता है कि ट्रक के पहियों के पास ये रबड़ क्यों लगाए जाते हैं? क्या इनका कुछ काम भी होता है?
ट्रक ड्राइवर अपने ट्रक को किसी दुल्हन की सजाते हैं। तरह-तरह की झालर लगाते हैं और रंग बिरंगे बल्ब लगाते हैं। महीनों तक ड्राइवर ट्रक को ही अपना घर मानकर उसी पर रहते हैं। ट्रक ड्राईवर के लिए ना सिर्फ रोजी और रोजगार होते हैं बल्कि अस्थायी घर भी होते हैं। ट्रक को बुरी नजर ना लगे इसके लिए वे पीछे की ओर चप्पल लटकाते हैं।
सभी पहियों के पास लटकते हैं ये रबर
अगर आप कभी ध्यान देंगे तो आपको पता चलेगा कि ट्रक के लगभग सभी पहियों के पास में रबड़ की पट्टियां लटकती रहती हैं। कई पट्टियों का एक गुच्छा बनाकर उन्हें ट्रक के पास लटकाया जाता है। वैसे इन पट्टियों का कोई खास मतलब नहीं होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है? दरअसल इसके पीछे तकनीकी कारण नहीं माना जाता।
कहा जाता है कि ऐसा सिर्फ इसलिए होता है ताकि ट्रक के पहिये साफ रहें। जब चलते ट्रक के पहियों पर धूल, मिट्टी आदि जम जाते हैं तो ये रबड़ की पट्टियां पहियों से टकराती रहती हैं और धूल साफ होती रहती है। इसके अलावा ट्रक का लुक भी अच्छा लगता है। यही वजह है कि ट्रक में पहियों के पास रबड़ की पट्टी लगाई जाती है।
ट्रकों के पीछे लिखे होते हैं मजेदार स्लोगन
आपने देखा होगा कि ट्रकों के पीछे कई तरह की शायरी या नारे लिखे होते हैं। इन नारों का ट्रेंड भी समय समय पर बदलता रहता है। कोरोना आने के बाद ट्रक के पीछे ‘टीका लगवाओगे तो बार-बार मिलेंगे, लापरवाही करोगे तो हरिद्वार में मिलेंगे’ लिखा हुआ मिला। इसके साथ ‘देखो मगर प्यार से, कोरोना डरता है वैक्सीन की मार से’, ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला, अच्छा होता है, वैक्सीन लगवाने वाला’ जैसे नारे में पढ़ने को मिले थे।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
19 mins ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
19 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
22 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
23 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines