---विज्ञापन---

अजब-गजब: एक तोता, दो मालिक, विवाद पहुंचा थाने, फिर तोते ने ऐसे की अपने मालिक की पहचान…

Agra News: आगरा में एक विदेशी नस्ल के तोते का विवाद थाने तक पहुंच गया। दरअसल, तोते पर दो लोगों ने अपने मालिकाना हक पेश किया। मामला कमला नगर के बल्केश्वर थाने का है। शनिवार को दो पक्ष थाने पहुंचे। एक तोते को पिछले चार साल से पाल रहा था। दूसरा वह था जिससे चार […]

---विज्ञापन---

Agra News: आगरा में एक विदेशी नस्ल के तोते का विवाद थाने तक पहुंच गया। दरअसल, तोते पर दो लोगों ने अपने मालिकाना हक पेश किया। मामला कमला नगर के बल्केश्वर थाने का है। शनिवार को दो पक्ष थाने पहुंचे। एक तोते को पिछले चार साल से पाल रहा था। दूसरा वह था जिससे चार साल पहले तोता खरीदा गया था।

---विज्ञापन---

तोता बोलने लगा मम्मी-पापा

दोनों पक्षों का दावा था कि तोता उन्हीं का है। घंटों माथापच्ची के बाद थानेदार ने को एक आइडिया सूझा। उसने बारी-बारी से दोनों पक्षों को बुलाया। जो परिवार तोते को चार साल से पाल रहा था तोता उन्हें देखते ही मम्मी-पापा कहने लगा। बस इसके बाद थानेदार को पूरा माजरा समझते दे न लगी।

तोते पर नेटिजन्स लुटा रहे प्यार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूर्व में बेचने वाले को अब एक अन्य व्यक्ति ने तोते के अच्छे दाम देने का वादा किया था। जिसके बाद उसकी नीयत बिगड़ गई। चूंकि पहले किए तोते के खरीद-फरोख्त में कोई कागजी कार्रवाई नहीं की गई थी तो वह इसका फायदा उठा तोते को हड़पना चाहता था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सोशल मीडिया पर यह मामला काफी चर्चा में है। लोग तोते की समझदारी की सराहना कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 19, 2022 10:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola