हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये हुआ तो हुआ कैसे? स्कूटी लेकर छत पर चढ़ गईं लड़कियां, वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग

Girl Scooty Accident Viral Video : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां एक घर की छत पर स्कूटी समेत लटकी हुई दिखाई दे रही हैं । दोनों लड़कियां इस दुर्घटना के बाद हंसती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

Girl Scooty Accident Viral Video :सोशल मीडिया पर स्कूटी सवार लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां स्कूटी समेत एक घर की छत पर अटकी दिखाई दे रही हैं। वीडियो देखकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर लड़कियां स्कूटी समेत मकान की छत तक पहूंची तो पहुंची कैसे?

स्कूटी समेत छत पर अटक गईं लड़कियां 

छत पर स्कूटी समेत अटकी लड़कियों को निकालने के लिए कुछ लोग वहां पहुंचे दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि तेज स्पीड के कारण स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और स्कूटी सड़क के बगल में बने घर की छत पर चढ़ गई। वीडियो में स्कूटी छज्जे में फंसी दिखाई दे रही है।

इस दुर्घटना में नहीं आई गंभीर चोट 

हालांकि इस घटना दोनों लड़कियों को गम्भीर चोट नहीं आई, गनीमत रही कि इतने भीषण दुर्घटना के बाद भी दोनों को सिर्फ हल्की चोटें ही आईं हैं। अब यह हादसा कहां का है, इससे जुड़ी कोई सटीक जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन हादसे के बाद दोनों लड़कियों को हंसते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

देखिए वीडियो


इस हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद लोग ‘पापा की परी’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर स्कूटी लेकर ये लड़कियां छत पर पहुंची तो पहुंची कैसे?

लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गलती इन लड़कियों की नहीं है, गलती घर की है, जो वो इनके बीच में आ गया। एक ने लिखा कि ये इस साल की सबसे बेस्ट स्कूटी राइडर हैं, इन्हें ऑस्कर मिलना चाहिए। एक ने लिखा कि गलत जगह पर घर बनाने की वजह से घर के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन का गाना और बॉबी देओल का स्टेप, दादी ने लगाए बोतल के साथ ठुमके; वीडियो वायरल

बता दें कि वीडियो @infobandungkota नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लगभग 5 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola