Twin Sister met First time to Mother: अस्पतालों में बड़ी संख्या में बच्चों की चोरी होती है। कई गिरोह अस्पताल के आसपास एक्टिव होते हैं, जो बच्चा चोरी करने के फिराक में रहते हैं। भारत में बच्चा चोरों के कई गिरोह को पकड़ा जा चुका है। कई चोरों के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। दो बहनें जन्म लेने के बाद ही चोरी हो गईं, दोनों को अलग अलग बेच दिया गया। दोनों बड़ी हो गईं और फिर दोनों एक वीडियो के जरिए आपस में मिलीं और मां से मिलीं। कैसे हुआ ये सब?
अस्पताल से ही चोरी ही गईं थीं बहनें
जॉर्जिया के एक अस्पताल में एक महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। कुछ ही देर बाद दोनों बच्चे चोरी हो गए। जॉर्जिया में यह घटना आम हो चुकी थी। बड़ी संख्या में अस्पताल से बच्चों के गायब होने का सिलसिला चलता रहा। एमी और एनो जुड़वा बहनें हैं, जो अस्पताल से ही चोरी ही गईं थीं।
एमी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जो वायरल हुआ। टीवी टैलेंट शो और टिकटॉक वीडियो दोनों के मिलाप की वजह बना। जब एनो ने इसे देखा तो उसे लगा कि जैसे वह खुद को ही देख रही हो। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हो गई। एक दिन दोनों ने मिलने के लिए प्लान बनाया और दोनों मिली। पहली मुलाकात के बाद दोनों ने क्या महसूस किया, BBC के साथ अपना अनुभव साझा किया है।
जुड़ावा बहनें
BBC को बताते हुए एमी ने कहा कि जब मैं पहली बार इससे मिली तो मैं कांप रही थी। वहीं एनो ने कहा कि मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, बस गुस्सा आ रहा था। दोनों को पता चला कि वह दोनों आपस में सगी बहनें हैं। अब इनके सामने मां को खोजने की बड़ी चुनौती थी। एमी और एनो ने अपनी मां को खोजने के लिए भी सोशल मीडिया का सहारा लिया।
यह भी पढ़ें : ब्लास्ट से कांप गई ITI , मच गई भगदड़; देखिए कैसा था ब्लास्ट के बाद का मंजर
फेसबुक पर मौजूद एक ग्रुप की मदद से लोग अपने परिजनों को कोशिश करते हैं। चुंकि जॉर्जिया में बड़ी संख्या में बच्चे चोरी हुए हैं तो बड़ी संख्या में लोग जल्द ही इस ग्रुप से जुड़ गए। एमी और एनो भी इस ग्रुप से जुड़े गईं और मां की खोज करने लगीं। इस ग्रुप के जरिए दोनों को मां भी मिल गई। अब इन तीनों की कहानी की खूब चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : सीमा हैदर के घर गूंजी किलकारियां, बोलीं- मेरे घर आ गई लक्ष्मी; देखिए वीडियो
वहीं फेसबुक पर ग्रुप बनाने वाली महिला टामुना भी अपने मां -बाप की तलाश कर रही है। उनके द्वारा बनाए गए ग्रुप से कई लोग अपने बिछड़े हुए परिजन से मिल चुके हैं लेकिन टामुना को अभी भी अपने माता-पिता का इंतजार है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines