---विज्ञापन---

जन्म लेते ही अस्पताल से चोरी हो गईं थी जुड़वां बहनें, एक वीडियो के जरिए मां से मिलीं, कैसे हुआ ये सब?

जॉर्जिया में एक महिला ने अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद दोनों बच्चे चोरी हो गए। सालों बाद कैसे आपस में मिली बहनें और मां ऐसे कैसे हुई मुलाकात, पढ़िए

Twin Sister met First time to Mother: अस्पतालों में बड़ी संख्या में बच्चों की चोरी होती है। कई गिरोह अस्पताल के आसपास एक्टिव होते हैं, जो बच्चा चोरी करने के फिराक में रहते हैं। भारत में बच्चा चोरों के कई गिरोह को पकड़ा जा चुका है। कई चोरों के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। दो बहनें जन्म लेने के बाद ही चोरी हो गईं, दोनों को अलग अलग बेच दिया गया। दोनों बड़ी हो गईं और फिर दोनों एक वीडियो के जरिए आपस में मिलीं और मां से मिलीं। कैसे हुआ ये सब?

अस्पताल से ही चोरी ही गईं थीं बहनें

जॉर्जिया के एक अस्पताल में एक महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। कुछ ही देर बाद दोनों बच्चे चोरी हो गए। जॉर्जिया में यह घटना आम हो चुकी थी। बड़ी संख्या में अस्पताल से बच्चों के गायब होने का सिलसिला चलता रहा। एमी और एनो जुड़वा बहनें हैं, जो अस्पताल से ही चोरी ही गईं थीं।

---विज्ञापन---

एमी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जो वायरल हुआ। टीवी टैलेंट शो और टिकटॉक वीडियो दोनों के मिलाप की वजह बना। जब एनो ने इसे देखा तो उसे लगा कि जैसे वह खुद को ही देख रही हो। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हो गई। एक दिन दोनों ने मिलने के लिए प्लान बनाया और दोनों मिली। पहली मुलाकात के बाद दोनों ने क्या महसूस किया, BBC के साथ अपना अनुभव साझा किया है।

Two twin sisters , Amy and Ano

जुड़ावा बहनें

BBC को बताते हुए एमी ने कहा कि जब मैं पहली बार इससे मिली तो मैं कांप रही थी। वहीं एनो ने कहा कि मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, बस गुस्सा आ रहा था। दोनों को पता चला कि वह दोनों आपस में सगी बहनें हैं। अब इनके सामने मां को खोजने की बड़ी चुनौती थी। एमी और एनो ने अपनी मां को खोजने के लिए भी सोशल मीडिया का सहारा लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ब्लास्ट से कांप गई ITI , मच गई भगदड़; देखिए कैसा था ब्लास्ट के बाद का मंजर

फेसबुक पर मौजूद एक ग्रुप की मदद से लोग अपने परिजनों को कोशिश करते हैं। चुंकि जॉर्जिया में बड़ी संख्या में बच्चे चोरी हुए हैं तो बड़ी संख्या में लोग जल्द ही इस ग्रुप से जुड़ गए। एमी और एनो भी इस ग्रुप से जुड़े गईं और मां की खोज करने लगीं। इस ग्रुप के जरिए दोनों को मां भी मिल गई। अब इन तीनों की कहानी की खूब चर्चा हो रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सीमा हैदर के घर गूंजी किलकारियां, बोलीं- मेरे घर आ गई लक्ष्मी; देखिए वीडियो

वहीं फेसबुक पर ग्रुप बनाने वाली महिला टामुना भी अपने मां -बाप की तलाश कर रही है। उनके द्वारा बनाए गए ग्रुप से कई लोग अपने बिछड़े हुए परिजन से मिल चुके हैं लेकिन टामुना को अभी भी अपने माता-पिता का इंतजार है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 06, 2024 07:33 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola