हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिल्मी नहीं रियलिटी: हमशक्ल दूल्हे, हमशक्ल दुल्हनें! अनोखी शादी को देख मेहमान हुए कन्फयूज

जुड़वां भाइयों ने जुड़वां बहनों से शादी रचाई और वो भी एक ही मंडप में! तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हुई यह अनोखी शादी. दिलचस्प बात यह रही कि दोनों दूल्हों और दोनों दुल्हनों की शक्लें इतनी मिलती-जुलती थीं कि वहां मौजूद मेहमानों के लिए उन्हें पहचानना एक बड़ी चुनौती बन गया.

विज्ञापन

फिल्मों में तो ऐसा होते बहुत बार देखा होगा, लेकिन तेलंगाना के कामारेड्डी में एक ऐसी शादी संपन्न हुई है जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. यहां दो जुड़वां भाइयों ने दो जुड़वां बहनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए. चारों की शक्ल इतनी एक जैसी कि मेहमानों को बार-बार देखना पड़ रहा था कि कौन किसका जोड़ा है. इस दुर्लभ ‘डबल ट्विन वेडिंग’ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और लोग इसे ‘किस्मत का अनोखा खेल’ बता रहे हैं. इस अनोखी ‘डबल ट्विन वेडिंग’ की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं.

एक जैसी शक्ल, एक जैसा लिबास

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला कामारेड्डी जिले के घनपुर गांव का है. यहां के रहने वाले जुड़वां भाई विजय और विनय ने देमी कलां गांव की जुड़वां बहनों कीर्तन और कीर्ति के साथ विवाह किया. दोनों परिवार पहले से ही एक-दूसरे के संपर्क में थे. जब पता चला कि दोनों तरफ जुड़वां बच्चे हैं, तो रिश्ते की बात और भी खास हो गई. धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी और आखिरकार एक ही शुभ मुहूर्त में चारों ने सात फेरे लिए. ऊपर से चारों ने एक जैसे पारंपरिक परिधान पहने थे, जिससे भ्रम और बढ़ गया.

कैसा रहा शादी का माहौल?

जैसे ही ये दोनों जोड़े मंडप में पहुंचे, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। ऐसा लग रहा था मानो आईने के सामने दो जोड़ियां खड़ी हों। दोनों जोड़ों ने एक साथ रस्में निभाईं. एक जैसे कपड़े, एक जैसी सजावट देख मेहमान हंसते-हंसते कन्फ्यूज हो जाते थे. हंसी-मजाक का आलम यह था कि कई बार मेहमान दूल्हा और दुल्हन की पहचान को लेकर आपस में ही शर्त लगाने लगे। गांव के ग्रामीणों और बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह का दुर्लभ संयोग देखा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola