Weird News : किसी भी चीज की लत खतरनाक साबित होती है। खास तौर पर नशे की लत जानलेवा होती है। धुम्रपान करने वाला इंसान इसका आदी बहुत जल्दी बन जाता है लेकिन इससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है। अगर कोई पूरे आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति से कोशिश करे तो धुम्रपान छोड़ा भी जा सकता है लेकिन एक शख्स जब ऐसा कर पाने में असफल हुआ तो उसने एक अनोखा तरीका अपनाया. पूरी खबर आपको चौंका देगी।
खबर तुर्की के रहने वाले इब्राहिम युसेल नाम के शख्स की है। इब्राहिम की खबर साल 2013 में अखबारों में छपी थी और तब वह देश ही नहीं विदेशों में भी काफी पॉपुलर हुए थे। अब बात करते हैं इब्राहिम के बारे में, इब्राहिम साल 2013 में पिछले 26 सालों से धूम्रपान कर रहे थे और इसे छोड़ने की बहुत कोशिश लेकिन इसके बाद भी वह रोजाना दो पैकेट सिगरेट पी जाते थे।
ऐसे कई मौके आए जब उन्होंने सिगरेट को छोड़ दिया लेकिन ये कुछ ही दिन चल पाया और फिर उन्होंने सिगरेट पीना शुरू कर दिया। इसके बाद इब्राहिम युसेल ने सिगरेट छोड़ने के लिए खुद को एक हेलमेट के आकार की धातु की गेंद में कैद कर लिया। जिसमें ताला लग जाता है और इसकी चाबी सिर्फ उनकी पत्नी के पास ही होती थी।
इब्राहिम का मुंह पिंजरे में कैद किया गया था,उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। पिंजरे में अपना सिर बंद करने और चाबी अपनी पत्नी को देने के बाद भी अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वह धूम्रपान छोड़ने में सफल रहे या नहीं।
यह भी पढ़ें : मैं आया, मैं आया शेरावालिए…कटरा में भजन गाते फारूक अब्दुल्ला का वीडियो वायरल
चौंकाने वाली रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार , हर साल 8 मिलियन से ज़्यादा लोग तम्बाकू के सेवन से मरते हैं। सेकेंड हैंड स्मोकिंग के संपर्क में आने से भी स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे हर साल 12 लाख लोगों की मौत होती है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines