Watch: मैं आया, मैं आया शेरावालिए...कटरा में भजन गाते फारूक अब्दुल्ला का वीडियो वायरल

Farooq Abdullah Viral Video : नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भजन गाते दिखाई दे रहे हैं।

Farooq Adulla Trending

Farooq Abdullah Viral Video : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फारूक अब्दुल्ला भजन गाते दिखाई दे रहे हैं। इसके दौरान वह देवी की भक्ति में लीन दिखाई दिए। फारूक अब्दुल्ला के इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीडियो कटरा के आश्रम का है, आश्रम में एक भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए। गायक जब भजन गा रहा था तो फारूक अब्दुल्ला ने भी माइक लिया और गाया, “तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, मैं आया मैं आया शेरावालिए।”

विज्ञापन

इसके बाद फारूक अब्दुल्ला ने कटरा में ‘रोपवे’ निर्माण के मुद्दे पर भी बात की और कहा, “माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालन के लिए जिम्मेदार लोगों को ऐसे काम करने से बचना चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी हो।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ