हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Soybean Popcorn Recipe: स्नैक में ट्राई करें रिच प्रोटीन से भरपूर स्पाइसी सोयाबीन पॉपकॉर्न, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: सोयाबीन एक रिच प्रोटीन फूड है। इसकी मदद से लोग कई तरह की डिशेज जैसे- आलू-सोयाबीन, सोया चाप या सोया पुलाब आदि बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोयाबीन पॉपकॉर्न का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सोयाबीन पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद चटपटे और मसालेदार होते है। अगर आप स्नैक में कुछ चटपटा खाने की सोच रहे हैं तो ये एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसको एक बार खाकर स्वाद आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा, तो चलिए जानते हैं सोयाबीन पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – शाम की हल्की भूख को तुरंत शांत करें टेस्टी और चटपटे लौकी कटलेट बनाकर, जानें रेसिपी

सोयाबीन पॉपकॉर्न बनाने की सामग्री-
-सोयाबीन 200 ग्राम
-लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
-नमक स्वादानुसार
-चावल का आटा 2 चम्मच
-बेसन 1 कप
-रिफाइंड तेल 3 कप (तलने के लिए)
-चाट मसाला चुटकीभर

अभी पढ़ें – फ्रिजी हेयर के लिए अपनाएं प्रोटीनयुक्त चावल हेयर मास्क, जानें विधि

सोयाबीन पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले सोया को अच्छी तरह से धो लें।
फिर आप इनको 1 बर्तन में करीब 10 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप इनको पानी से निकालें और अलग रखकर सूखने के लिए छोड़ दें।
फिर आप एक बाउल में सारी सामग्री डालें और मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालें और तेज आंच पर गर्म कर लें।
फिर आप सोयाबीन को लेकर तैयार पेस्ट में डुबोकर तेज आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
इसके बाद आप इसको करीब 15 मिनट तक अच्छी तरह से फ्राई करके गैस बंद कर दें।
अब आपके टेस्टी और हेल्दी सोयाबीन पॉपकॉर्न बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इसको ऊपर से चाट मसाला डालकर गर्मागर्म परोसें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

(Diazepam)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें