Khasta Gud Nankhatai Recipe: वेट लॉस के दौरान स्नैक में ट्राई करें डिलीशियस खस्ता गुड़ की नानखटाई, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: कई लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर उनको गर्मागर्म चाय के साथ कुछ टेस्टी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए खस्ता गुड़ की नानखटाई बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप एक हेल्थ कॉन्शियस हैं या वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इसको गुड़ की मदद से बनाकर तैयार किया जाता है जोकि एक नेचुरल स्वीटनर है। इसके सेवन से आपका वजन नहीं बढ़ता है। इसको आप स्नैक के तौर पर गर्मागर्म चाय के साथ खूब स्वाद लेकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं खस्ता गुड़ की नानखटाई बनाने की रेसिपी-
खस्ता गुड़ की नानखटाई बनाने की सामग्री-
-मैदा 1 कप
-बेसन 1/2 कप
-सूजी 1/4 कप
-बेकिंग सोडा 1/2 चम्मच
-वैनिला एसेंस 2 बूंद
-देसी घी 2 चम्मच
-गुड़ 1 कप (पिसा हुआ)
-इलायची पाउडर 4
-नारियल 1 कप (पिसा हुआ)
-दूध 1 कप
खस्ता गुड़ की नानखटाई बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेसन और सूजी को लेकर छान लें।
फिर आप इन तीनों को अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से मिला दें।
फिर आप इसमें गुड़ और बाकी की चीजें डालें और मिला लें।
इसके बाद जब सारी चीजे अच्छे से मिल जाएं तो आप इसमें धीरे-धीरे दूध डालकर स्मूद आटा गूंथ लें।
फिर आप इसमें घी और इलायची पाउडर डालें और थोड़ी देर तक अलग रख दें।
इसके बाद आप इस आटे की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर तैयार कर लें।
फिर आप एक बेकिंग ट्रे को घी से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप इसमें तैयार बॉल्स को थोड़ी दूरी पर रख दें।
फिर आप इनको करीब 20 से 25 मिनट तक बेक कर लें।
अब आपकी खस्ता गुड़ की नानखटाई बनकर तैयार हो चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: