नई दिल्ली: छैना एक डेयरी आइटम है जिसको दूध फाड़कर बनाया जाता है। इसकी मदद से आमतौर पर स्वीट डिशेज बनाई जाती हैं जैसे- रसगुल्ला या बर्फी आदि। इसलिए आजतक आपने छैनी की मदद से बनी मिठाई तो कई बार टेस्ट की ही होगी। लेकिन क्या कभी आपने छैना से बना कबाब ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए छैना कबाब बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत लजीज होता है। इसको आप स्नैक के तौर पर गर्मागर्म चाय के साथ खूब आंनद लेकर खा सकते हैं। साथ ही इसको बनाने में भी कुछ ही समय लगता है, तो चलिए जानते हैं छैना कबाब बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है पौष्टिक मखाना डोसा, नोट करें रेसिपी
छैना कबाब बनाने की सामग्री-
-1/2 किलो दूध
-4 चम्मच नींबू का रस
-2 इलायची
-1/4 चम्मच काली मिर्च
-1/2 चम्मच या आवश्यकतानुसार नमक
-1 चमचा बेसन
-1 बारीक कटा हुआ प्याज
-स्वादानुसार हरी मिर्च
-स्वादानुसार हरा धनिया कटा हुआ
-1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
-आवश्यकतानुसार तेल
अभी पढ़ें – शाम की हल्की भूख को तुरंत शांत करें टेस्टी और चटपटे लौकी कटलेट बनाकर, जानें रेसिपी
छैना कबाब बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालें और उबाल लें।
इसके बाद आप इसमें नींबू का रस डालकर दूध को फाड़ लें।
फिर आप इसको छानकर पानी से छैना को निकालकर अलग कर लें।
इसके बाद आप इस छैना को करीब 15 मिनट के लिए एक कपड़े में बांधकर लटका दें।
फिर जब पानी अच्छी तरह से निकल जाए तो आप इसमें सारी सामग्री डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
इसके बाद आप इस मिक्चर का डो बनाएं और लोइयां बनाकर कबाब की शेप दें।
फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें।
इसके बाद आप इसमें एक-एक करके सारे कबाब डालकर सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
फिर आप इनको चटनी या कैचप के साथ गरमा-गर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
20 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines