नई दिल्ली: काबुली चना एक साबुत अनाज है जोकि प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है। इनको आमतौर पर लोग छोले-भटूरे, छोले-कुल्चे, छोले-चावल या चाट बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने चिली चना बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिली चना बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में चटपटे और टेस्टी होते हैं। इनको आप डाइटिंग या वेट लॉस के दौरान नाश्ते से लेकर स्नैक में मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। इसमें थोड़ी सी मिठास होती है जिससे ये स्वाद में चाइनीज फ्लेवर जैसे लगते हैं, तो चलिए जानते हैं चिली चना बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – मौसमी बीमारियों से बचे रहने के लिए डाइट में शामिल करें टेस्टी आंवला लौंजी, जानें रेसिपी
चिली चना बनाने की सामग्री-
-काबुली चना 100 ग्राम (रात भर भिगोया हुआ)
-नमक 1/2 छोटी स्पून
-कोर्न फ्लोर 2.5 बड़े स्पून
-ऑयल फ्राई के लिए
-तेल 1 बड़ा स्पून
-अदरक 1 छोटा स्पून कसा हुआ
-हरी मिर्च 2 कटी
-शिमला मिर्च 1 छोटी कटी
-सोया सॉस 1 छोटा स्पून
-सिरका 1 छोटी स्पून
-टमाटर का सॉस 2 बड़ी स्पून
-कश्मीरी लाल मिर्च 1 छोटी स्पून
-काली मिर्च पाउडर 1 छोटी स्पून
-नमक 1/4 स्पून
-कोर्न फ्लोर 1 छोटी स्पून
-हरा धनिया
अभी पढ़ें – भारत के सतीश सनपाल को ‘राइज ऑफ इंडस्ट्री एमिरेट्स बिजनस अवार्ड्स’ से किया सम्मानित
चिली चना बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले भीगे हुए चने में आधा कप पानी और नमक डालकर उबाल लें।
इसको आप एक सीटी आने तक तेज आंच और करीब 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर उबाल लें।
फिर आप चनों को पानी से निकालकर थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आप चनों में 2.5 बड़े चम्मच कोर्न फ्लोर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इन चनों को करीब 5 मिनट तक सेट होने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रख दें।
फिर आप इसमें चनों को डालकर करीब 2 मिनट तक सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
इसके बाद आप इनको निकालकर किसी छलनी में रखते जाएं।
फिर आप चिली सॉस के लिए एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें अदरक, हरी मिर्च और 1 शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर हल्का सा भून ले।
फिर आप इसमें 1 स्पून सोया सॉस, 1 स्पून सफेद सिरका और 2 बड़े स्पून टोमेटो सॉस डालकर मिला लें।
इसके बाद आप इसमें कशमीरी लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डालकर मिला लें।
फिर आप एक बाउल में 1 स्पून कोर्न फ्लोर और 2-3 चम्मच पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
इसके बाद आप इस घोल को करीब 2 मिनट तक पकाकर चने डालें और मिला लें।
अब आपके चटपटे और टेस्टी चिली चना बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इसको हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँपढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines