Truck driver falls in love with actress: आपने एक कहावत तो सुनी होगी कि इश्क में इंसान अंधा हो जाता है। जब वह किसी से प्यार करता है तो भूल जाता है कि वो अपने प्यार की खातिर किस हद तक चला जाता है। कुछ इसी तरह का एक वाकया सामने आया है। एक ट्रक ड्राइवर एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठता है। इतना ही नहीं उसने कहा कि वह अपने प्यार की खातिर अपनी दोनों किडनियां डोनेट करने के लिए तैयार है। उसने कहा कि वह हर दिन एक्ट्रेस की रील्स देखता था। उसके बाद उसे प्यार हो गया और वह ठीक से काम भी नहीं कर पा रहा है।
एक्ट्रेस को दिल दे बैठा ट्रक ड्राइवर
ट्रक ड्राइवर को बिहार की रहने वाली मशहूर एक्ट्रेस संचिता बसु से प्यार हो गया है। दरअसल, एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स पोस्ट करती रहती हैं। उन्हीं रील्स को देखकर ट्रक ड्राइवर को एक्ट्रेस से प्यार हो गया। बता दें कि एक्ट्रेस ने साउथ की फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट में लीड हीरोइन की भूमिका निभा चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के हुस्न को देखकर ट्रक ड्राइवर उनके इश्क में गिर गया है। उसका कहना है कि वह संचिता से बहुत प्यार करता है और उनके बिना जी नहीं पाएगा। वह एक्ट्रेस की खातिर अपनी दोनों किडनियों को दान करने के लिए भी तैयार है।
रील्स देखने के चक्कर में नहीं कर पा रहा काम
जानकारी के अनुसार, एक फेसबुक यूजर ने अपने पेज पर इस युवक का वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसने कहा कि वह ट्रक चलाता है और हर दिन संचिता की रील्स देखता था। इसी दौरान उसे उनसे प्यार हो गया। रील्स देखने के चक्कर में वह काम नहीं कर पा रहा था। हालांकि, उसने संचिता को असल में कभी देखा भी नहीं है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
12 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
14 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines