कल रात यानी 15 नवंबर को कोलकाता के कस्बा इलाके में एक तृणमूल पार्षद सुशांत घोष की हत्या की कोशिश की गई, लेकिन शूटर की बंदूक खराब हो जाने के कारण की सुशांत की जान बच गई। बता दें कि इस पूरी घटना की तस्वीर तृणमूल नेता के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आइए इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
नाकाम हुई हत्या की कोशिश
कोलकाता नगर निगम के वार्ड 108 के पार्षद सुशांत घोष की हत्या की कोशिश की गई, लेकिन शूटर अपने इरादे को पूरा करने में नाकाम रहा। बता दें कि उस वक्त घोष अपने घर के सामने बैठे थे, तभी दो शूटर स्कूटर पर आए। उनमें से एक ने अपनी बंदूक निकाली और उन्हें दो बार गोली मारने की कोशिश की। हालांकि बंदूक के काम नहीं करने के कारण वह गोली नहीं चला पाया।
जब घोष ने शूटर को देखा तो उनकी ओर बढ़े। हालांकि शूटर ने अपने साथी के साथ स्कूटर पर भागने की कोशिश की लेकिन फिसलने के कारण भागने में असमर्थ रहा। शूटर ने पैदल ही स्कूटर का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। बाद में उसे बहुत पीटा गया और कैमरे पर कबूल करने के लिए कहा गया।
बिहार से आए शूटर
बाद ने लोगों ने उस शूटर को पुलिस के हवाले कर दिया। शूटर ने बताया कि मुझे कोई पैसा नहीं दिया गया था। मुझे बस एक फोटो दी गई और उसे मारने के लिए कहा गया। उसे एक अन्य वीडियो में यह कहते हुए सुना गया, जब भीड़ ने उसे घेर लिया था। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि पार्षद की हत्या के लिए शूटर को बिहार से बुलाकर काम पर रखा गया था।
पार्षद ने कहा कि मैं 12 साल से पार्षद हूं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझ पर हमला हो सकता है; वह भी तब जब मैं अपने इलाके में बैठा हूं। घोष को नहीं पता कि उनकी हत्या की योजना किसने बनाई होगी।
यह भी पढ़ें – Vivah Panchami 2024: प्रभु राम के तिलक के लिए जनकपुर से आएंगे 500 बराती, शादी के लिए अयोध्या से जाएगी बरात
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines