---विज्ञापन---

Video: निकाह कर मामा को बनाया शौहर; पाकिस्तानी लड़की के वीडियो ने मचाई खलबली

Trending Video News: पाकिस्तान की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसके द्वारा किया गया दावा चौंकाने वाला है। लड़की अपनी शादी के बारे में बता रही है, जिस पर यूजर्स के मिलेजुले रिएक्शन आए हैं। आइए देखते हैं वीडियो...

Pakistani Woman Video Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है और वह ट्रेंड करने लगता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जो पाकिस्तानी लड़की का है। लड़की के साथ एक आदमी है, जिसकी गोद में बच्चा भी है। वीडियो में लड़की यह कहते हुए सुनी जा सकती है कि उसके साथ जो शख्स है, वह उसका शौहर है, लेकिन उसके शौहर निकाह से पहले रिश्ते में उसके मामा थे। अब लड़की ने मजाक किया है या सच है, इसकी पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन जरूर आ रहे हैं। कुछ लोग लड़की के दावे को मजाक बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे आपत्तिजनक बयान बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तान है, जहां कुछ भी हो सकता है।

 

---विज्ञापन---

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

पाकिस्तान से वायरल हुए वीडियो में युवती दावाा कर रही है कि मेरे शौहर कभी मेरे मामा थे। वह उनसे चॉकलेट्स मांगा करती थी। युवती के इस बयान ने हंगामा मचाया हुआ है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया कि लड़की रिश्तों का अपमान कर रही है। मामा-भानजी का रिश्ता पवित्र होता है। इस तरह की बात कहकर वह इस रिश्ते का अपमान कर रही है।

---विज्ञापन---

एक यूजर ने युवती के दावे को अश्लील और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया। एक यूजर ने कमेंट किया कि इस तरह नजदीकी रिश्तों में शादी करना समुदाय के लोगों का निजी मामला है। किसी समुदाय विशेष की परंपररा को गलत नजरिये से देखना ठीक नहीं है। एक यूजर ने निकाल को संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों के खिलाफ बताया, अपमानजनक कहा।

एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया कि परिवार में कई रिश्ते होते हैं और हर रिश्ते को सम्मान देना चाहिए। इस तरह की बातें सार्वजनिक रूप से करने पर नकारात्मकता फैलती है। एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तानी समाज में रिश्तों का अपमान सबसे बड़ी समस्या है। पाकिस्तान है, इसलिए इस तरह का निकाह हुआ है। पाकिस्तान में कुछ भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करने चाहिएं। इससे बेमेल विवाह की प्रवृतियों को बढ़ावा मिलता है।

First published on: Nov 12, 2024 11:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola