Trending Video: इंसानों को किसी दूसरे देश में जाने के लिए वीजा या पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। लेकिन पाकिस्तान से एक मेहमान भारत में बिना किसी वीजा और पासपोर्ट के घुस आया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान का है। इसमें एक पाकिस्तानी कुत्ते ने भारत में घुसपैठ कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
क्या है वायरल वीडियो
वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां पाकिस्तान से एक आवारा कुत्ता भारतीय क्षेत्र में घुस आया। हालांकि कुत्ते की उपस्थिति से समारोह में किसी तरह की रुकावट नहीं आई, दोनों तरफ के सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को सावधानी से संभाला। जैसे ही ये कुत्ता भारत की सीमा में दाखिल हुआ वैसे ही दर्शकों और सुरक्षा कर्मियों का ध्यान इसपर गया।
ये भी पढ़ें… ओ भाई साहब!! ट्रेडिशनल चमड़े को कहें Bye Bye, मार्केट में आया Beer से बना लेदर; जानें
यह समारोह भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को दूर करने और सद्भावना के प्रतीक के लिए आयोजित किया जाता है। वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया। समारोह में कुत्ते को भारतीय सेना की देखभाल में ले जाया गया। तब से यह कुछ हद तक एक स्थानीय सेलिब्रिटी बन गया है, जानकारी के मुताबिक, भारतीय सैनिक अब इस कुत्ते की देखभाल कर रहे हैं।
‘जानवरों का प्यार सीमाओं से परे’
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कुत्ते सीमाओं के बारे में कुछ भी नहीं समझते हैं, उनका प्यार सभी सीमाओं से परे है। एक ने पाकिस्तान के हालात पर चुटकी लेते हुए लिखा, इसे पाकिस्तान में खाना नहीं मिल रहा होगा। एक ने लिखा कि पक्षियों को देशों और महाद्वीपों में यात्रा करने के लिए वीजा, दस्तावेजों की जरूरत नहीं होती है। एक ने इसे अच्छा मनोरंजन बताते हुए लिखा ‘ये अच्छा मनोरंजन था, प्रेम और शांति के साथ अपने नए घर में अतिथि देवो भव भाइयो।’
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines