सेल, सेल, सेल! जूते-चप्पलों की तरह देखिए ऑनलाइन बंदूकें और पिस्तौल बेच रहा यह शख्स

Gun Pistol Online Sale Purchase: कपड़ों, जूतों, गहनों की ऑनलाइन सेल बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या कभी बंदूकों और पिस्तौल की ऑनलाइन सेल देखी है? नहीं तो देखिए यह वायरल वीडियो…

Gun Pistol Online Sale

बंदूकों और पिस्तौल की ऑनलाइन सेल

Gun Pistol Online Sale Purchase Video Viral: आजकल ऑनलाइल शॉपिंग का काफी क्रेज है। खासकर महिलाओं में ऑनलाइन शॉपिंग करने का ट्रेंड काफी देखने को मिल रहा है। अंडरगारमेंट्स से लेकर जुराबें तक, बिंदी-लिपस्टिक से लेकर हेयर रबर तक, बच्चों के खिलौने, किताबें, स्टेशनरी का सामान, पार्टी वियर ड्रेस, फुटवियर सब कुछ ऑनलाइन उपलब्ध हो जाता है। दुनियाभर के मशहूर ब्रांड ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।

विज्ञापन

इसलिए कंपनियां सालभर कोई न कोई सेल लोगों के लिए लगाती रहती हैं। फ्लिपकार्ट, अमेजन, नायका, मंत्रा आदि कई ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल युवाओं और महिलाओं में मशहूर हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग के ट्रेंड ने युवाओं और महिलाओं को अपना बिजनेस करने का मौका भी दिया है, जिसके चलते लोग तरह-तरह की चीजें ऑनलाइन सेल करने लगे हैं।

विज्ञापन

शख्स ने लगाई बंदूकों और पिस्तौल की सेल

ऐसी ही एक सेल हथियारों की लगी है। एक युवक ने बंदूकों और पिस्तौल की ऑनलाइन सेल लगाई है, जिन्हें वह जूते-चप्पलों की तरह बेच रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में युवक ने अपना व्हाट्सऐप नंबर भी शेयर किया है। यही नहीं युवक ने हथियार बेचने के लिए ‘किंग स्टार ऑफ इंडिया’ नाम से एक यूट्यूब चैनल भी बनाया हुआ है।

विज्ञापन

इस चैनल के 2690 सब्सक्राइबर्स भी हैं। युवक ने अपने यूट्यूब चैनल के कवर पेज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाई हुई है। प्रोफाइल फोटो पर ‘किंग स्टार ऑफ इंडिया’ का लोगो बनाकर लगाया हुआ है। चैनल पर 70 वीडियो अपलोड हैं और सभी वीडियो हथियारों से जुड़े हैं। हालांकि वीडियोज पर ज्यादा कमेंट नहीं हैं, लेकिन इन वीडियोज को हजारों लोगों ने देखा है।

अलग-अलग बोर की बंदूक-पिस्टल दिखाई

एक वीडियो को 11 हजार लोगों ने देखा। एक अन्य वीडियो को 9 हजार लोगों ने व्यू किया। वीडियो में युवक अलग-अलग पिस्तौल और बंदूकें दिखा रहा है। उसने वीडियो में 30 बोर, 32 बोर की पिस्टल बौर बंदूक दिखाई। 315 बोर की पिस्टल और बंदूक के बारे में भी वह बता रहा है। यही नहीं युवक ने अलग-अलग डिजाइन की बंदूकें बनाकर भी दिखाई। एक वीडियो में वह बंदूकों में इस्तेमाल होने वाले कारतूस के बारे में बता रहा है, जिन्हें वह ‘पीतल की बच्ची’ बता रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ