---विज्ञापन---

बेशर्म महिला! बिकिनी पहन DTC बस में चढ़ गई, भद्दे इशारे करने लगी, Video Viral

Delhi DTC Bikini Girl Viral Video: दिल्ली की DTC बस में एक महिला बिकिनी और अंडरगारमेंट पहनकर चढ़ गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर जहां लोग भड़क गए, वहीं कुछ यूजर्स ने मजे लेते हुए दिलचस्प कमेंट भी किए।

---विज्ञापन---

DTC Bus Bikini Girl Viral Video: दिल्ली की बस और उसके अंदर बिकिनी और अंडरगारमेंट पहने महिला, नजारा देखकर कुछ आदमी बिदक गए, वहीं कुछ आदमियों ने खूब मजे लिए। महिलाएं उसे देखकर झेंप गई और ड्राइवर-कंडक्टर उसे देखकर हंसने लगे। महिला ने कुछ यात्रियों को भद्दे इशारे भी किए।

हालांकि बस में बैठे लोगों ने महिला को इग्नोर किया और उसके खिलाफ शिकायत भी नहीं की। महिलाओं ने उस महिला को बस से उतरने और कपड़े पहनने को कहा, लेकिन एक शख्स ने अपने मोबाइल में महिला का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो देखकर X यूजर्स ने भी खूब मजे लिए।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

क्या है मामला और किसने शेयर किया वीडियो?

वीडियो को Delhi Buses नामक X अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ में कमेंट किया गया है कि दिल्ली की बसों की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। दिल्ली मेट्रो से ज्यादा असुरक्षित हैं दिल्ली की बसें। यह तो एक छोटी-सी घटना है। हर रोज़ सैकड़ों लोगों की बसों में जेबें कट रही हैं, उसका जिम्मेदार कौन है…? वीडियो के जरिए दिल्ली में बस ट्रांसपोर्ट सर्विस पर सवाल उठाए गए हैं।

वहीं वीडियो की बात करें तो इसमें नजर आ रहा है कि एक महिला बस की सीढ़ियों पर खड़ी है। उसने सिर्फ बिकिनी और अंडरगारमेंट पहना हुआ है। वह लोगों को देखकर मुस्कुरा रही है। उनकी तरफ अपने बदन पर हाथ फेरते हुए इशारे कर रही है। सीढ़ियों के पास वाली सीट पर बैठा एक आदमी अनकंफर्टेबल महसूस करता है और उठकर दूसरी सीट पर जाकर बैठ जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी देखें:4 करोड़ की कार को नाव बनाकर बैठा शख्स, दुबई की बारिश का मजा लेते वायरल हुआ वीडियो

वीडियो देखकर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

वायरल वीडियो देखक यूजर्स ने दिलचस्प, कमेंटिव और कोसने वाले कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि हे प्रभु! अब तो अवतार लेना ही पड़ेगा। एक यूजर ने कमेंट किया कि अब इन लोगों का क्या करा जाए। ये कैसी फ्रीडम है??? एक यूजर ने लिखा कि अगर ऐसा हरकत कोई आदमी करे तो? एक यूजर ने कमेंट किया कि दिल्ली की संस्कृति, अपने चरम पर है।

---विज्ञापन---

एक यूजर ने मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस, दिल्ली गवर्नर को टैग करते हुए लिखा कि आप सभी दिल्ली में कानून व्यवस्था के जिम्मेदार लोग हो, आप सभी अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। देश की राजधानी, छोटी-सी दिल्ली में यह हाल है और आप इस पर अंकुश लगाने में असफल हैं। एक यूजर ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि इसे गिरफ्तार करो। FIR करके जेल में डालो।

यह भी देखें:Viral Video:परीक्षाओं में बच्चे मार न सकें नकल, टोपी पहनाकर दे डाली जानवरों की शक्ल

First published on: Apr 18, 2024 01:10 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola