American Bride Indian Boy Love Story: प्रेम कहानियां तो खूब पढ़ी होंगी। प्रेम दीवाने भी देखे होंगे, लेकिन हम आपको एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देसी छोरे को लेकर विदेशी छोरी की दीवानगी का अलाम बयां करती है। जी हां, अमेरिकन मेम भारतीय नौजवान के इश्क में ऐसी पड़ी कि अपना देश छोड़कर उससे शादी करने के लिए इंडिया आ गई। लड़का बिहार का रहने वाला है और दोनों ने गत 20 जनवरी को हिंदू रीति रिवाज से बिहार में ही शादी कर ली। इस शादी में लड़की के परिजन और मेहमान भी शामिल हुए और शादी के गवाह बने। अब इस शादी की चर्चा पूरे बिहार में हो रही है और शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
साथ-साथ काम करते हुआ एक दूजे से इश्क
बता दें कि शादी बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के चंदउपुर गांव में हुई। दूल्हे का नाम आनंद कुमार सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह है और दुल्हन का नाम सफायर सेंगर है। दोनों अमेरिका में मिले थे। आनंद कुमार जिस होटल में शेफ थे, सफायर वहां की मैनेजर थीं। आनंद बताते हैं कि साथ-साथ काम करते हुए दोनों की दोस्ती हुई और यही दोस्ती आगे बढ़ी, जिसे उन्होंने प्यार का नाम दिया।
दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और अपने परिजनों से बात की। परिजन भी शादी के मान गए और सफायर अपने परिवार के साथ इंडिया आ गई। गांव में ही दोनों ने अपने परिजनों की मौजूदगी में धूमधाम से 7 फेरे लिए। शादी में पूरा गांव, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज से हुई। आनंद कहते हैं कि उनकी शादी को पूरे गांव का समर्थन मिला। रिश्तेदार भी खुश हैं।
सफायर को आनंद ने सिखाई हिंदी भाषा
आनंद कुमार बताते हैं कि सफायर सेंगर के साथ वे 6 साल से रिलेशन में हैं। आनंद 10 साल से अमेरिका में हैं। उन्होंने होटल मैनेजमेंट किया था और 10 साल पहले अमेरिका गए थे। वहां पहले उन्होंने शेफ की नौकरी की, जहां उन्हें सफायर मिली। आज वहां उनका अपना रेस्टोरेंट हैं और इसे दोनों ने मिलकर शुरू किया है। आनंद बताते हैं कि सफायर को थोड़ी-थोड़ी हिंदी भी आती है, जो उन्होंने ही 6 साल में उसे सिखाई है।
पंडित आचार्य विक्की पांडेय ने परंपरा के अनुसार शादी कराई है। सफायर रथ पर सवार होकर बारात लेकर आई थी। 16 जनवरी को सफायर अपने भाई और बहन के साथ इंडिया आई थी। शादी समारोह में जन सुराज पार्टी के नेता मुन्ना भवानी, हरेराम सिंह, जनार्दन सिंह, नरेंद्र सिंह, लाल सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश सिंह, सरपंच भरत सिंह, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
11 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
14 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
15 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines