---विज्ञापन---

एकतरफा इश्क चढ़ा परवान, बीच सड़क लड़के ने भरी मांग…फिर बीच सड़क लड़की ने की जूता परेड

Bihar Love Story: एकतरफा इश्क ऐसे परवान चढ़ा कि लड़के ने बीच सड़क रोककर लड़की की मांग भर दी। इस हरकत के बाद लड़की ने जो किया, देखकर आस-पास के लोग भी हैरान रह गए।

---विज्ञापन---

Unique Love Story Of Bihar: एकतरफा इश्क ऐसे परवान चढ़ा कि लड़के ने बीच सड़क रोककर लड़की की मांग भर दी। इस हरकत से लड़की को इतना गुस्सा आया कि उसने भी बीच सड़क लड़के की जूता परेड करके उसका सिरफिरापन उतार दिया। लड़की इतनी तमतमाई हुई थी कि उसका रौद्र रूप देखकर कोई उसे रोक नहीं पाया। मामला बिहार के जमुई इलाके का है, जहां रहने वाले युवक को एकतरफा प्यार करना महंगा पड़ गया।

लड़की ने जमकर की छित्तर परेड

जमुई शहर के झाझा बस स्टैंड के पास मनचले युवक ने एकतरफा प्यार जताते हुए लड़की का रास्ता रोका। बात करते-करते उसने अचानक लड़की की मांग भर दी। यह देखकर लड़की तमतमा गई। वह उसे गालियां देने लगी और देखते ही देखते उसने युवक को पीटना शुरू कर दिया। हंगामा देखकर भीड़ भी जुट गई। वह लड़के को पीटती रही। मामला जानकर लोगों ने भी लड़के पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस भी मौके पर आई।

लड़की ने रिजेक्ट कर दिया प्रपोजल

मिली जानकारी के अनुसार, युवक का नाम वीरू सिंह है, जो शहर के ही उझंडी मोहल्ले का रहने वाला है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह लड़की से बेहद प्यार करता है। वह उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता है, इसलिए उसने उसकी मांग भर दी। वीरू ने बताया कि उसकी बहन की शादी लड़की के पड़ोस में ही हुई है। इसलिए उसका लड़की के घर आना-जाना था। युवक ने बताया कि कई बार उसने लड़की को प्रपोज किया, लेकिन लड़की ने उससे शादी करने इनकार कर दिया, इसलिए वह बौखला गया था।

---विज्ञापन---

लड़के ने शादी करने का प्रस्ताव रखा

पुलिस के अनुसार, लड़की कोचिंग से घर जा रहा थी। वीरू ने उसका रास्ता रोका और उसकी मांग भर दी। यह देखकर लड़की ने उसकी पिटाई कर दी। मामला जानकर लोगों ने भी वीरू को पीट दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि हंगामे की सूचना मिली थी। झाझा बस स्टैंड पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने अपना गुनाह कबूल लिया है, लेकिन उसने लड़की से शादी करने का प्रस्ताव रखा है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

First published on: Oct 10, 2023 03:17 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola