Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Trending News: तमिलनाडु के इरोड में एक प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने अपने प्रेमी के शरीर पर खौलता तेल डाल दिया। पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में लड़की को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित कार्थी भवानी के वर्णापुरम का निवासी है। कार्थी पेरुंदुरई में एक निजी फर्म में काम करता है। पुलिस ने बताया कि कार्थी अपने रिश्तेदार मीना देवी के साथ रिलेशनशीप में था। कार्थी ने मीना देवी से शादी करने का वादा भी किया था।
पुलिस ने कहा कि जब मीना देवी को पता चला कि कार्थी की किसी अन्य लड़की से सगाई होने जा रही है, तो वह उससे भिड़ गई। बताया जा रहा है कि शादी को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
पुलिस ने कहा कि शनिवार को जब कार्थी अपनी प्रेमिका मीना देवी से मिलने गया। इस दौरान दोनों के बीच जोरदार बहस हुई, जिसके बाद मीना देवी ने कार्थी पर खौलता हुआ तेल डाल दिया।
पुलिस ने बताया कि कार्थी का हाथ और चेहरा जलने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा। मदद के लिए उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आए और उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने मीना देवी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।