Trending News: पिछले कुछ महीने से सोशल मीडिया पर ट्रेन में अजीब हरकत कर वीडियो बनाने का ट्रेंड चलन में है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो में कुछ युवाओं को स्टंट करते, लड़ाई-झगड़े करते और यहां तक कि अपने ‘विचित्र’ पहनावे के लिए सुर्खियां बटोरते हुए देखा गया है।
अब सोशल मीडिया पर एक मेट्रो ट्रेन के अंदर साबुन लगाकर नहाने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि न्यूयॉर्क सिटी का है। वायरल वीडियो में न्यूयॉर्क सिटी (NYC) ट्रेन में नहाने से पहले एक आदमी को कपड़े उतारकर पब्लिक प्लेस पर नहाते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में दिख रहा शख्स निकला कंटेट क्रिएटर
वायरल वीडियो में नहा रहे शख्स की पहचान प्रिंस जी (princezee) के रूप में हुई है, जो एक कंटेंट क्रिएटर है। उसने क्लिप को पिछले साल नवंबर में अपने आधिकारिक फेसबुक पर इस वीडियो को पोस्ट किया था जो अब वायरल है।
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि प्रिंस जी ट्रेन में आने के बाद सूटकेस रखता है और फिर कपड़े उतारने लगता है। वह सूटकेस खोलकर उसमें खड़ा हो जाता है और हाथ धोने के बाद नहाने लगता है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग ये देखकर भरोसा नहीं कर पाते और वीडियो बनाने लगते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन
वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं। कुछ यूजर्स को ये वीडियो एंटरटेनिंग लगा तो कुछ ने इसे शर्मनाक बताया। एक यूजर ने लिखा, ‘वक्त आएगा जब कुछ लोग सड़क पर न्यूड होकर चलेंगे।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines