Trending General Knowledge Questions: एक आसान सा सवाल है कि जब भी आप आंख बंद करते हैं तो आपको कौन से रंग का अंधेरा दिखाई देता है? अब आप कहेंगे, इसका जवाब किसे नहीं मालूम? जाहिर सी बात है कि काला रंग लेकिन आपका ये जवाब गलत है। ऐसे ही कुछ दिलचस्प सवालों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिनका जवाब इसी खबर में है।
ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो आपकी जिंदगी से जुड़े हुए हैं। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी ये सवाल महत्वपूर्ण है। आइये ऐसे ही सवालों के जवाब पर एक नजर दौड़ाते हैं।
किस गृह को हीरे वाला गृह कहा जाता है?
इस गृह का नाम 55 कैनक्री ई है , यह पृथ्वी से लगभग दोगुना आकार का है और हमसे लगभग 40 प्रकाश वर्ष दूर है।
पानी के अंदर सबसे अधिक समय तक सांस रोकने वाले शख्स का नाम?
आपको जानकर हैरानी होगी कि पानी के भीतर सांस रोकने का विश्व रिकॉर्ड 27 मार्च 2021 को बना था। क्रोएशियाई बुदिमिर सोबत ने कुल 24 मिनट और 37 सेकंड तक अपनी सांस रोकी थी। औसतन, एक इंसान 30-90 सेकंड के बीच ही अपनी सांस रोक सकता है।
टाई पहनने से दिमाग पर क्या फर्क पड़ता है?
2018 में एक अध्ययन में पाया गया कि नेकटाई पहनने से मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह 7.5 प्रतिशत तक कम हो सकता है, जिससे आपको चक्कर भी आ सकता है।
बबल रैप का अविष्कार किसलिए किया गया था?
इंजीनियर अल फील्डिंग मार्क चैवनेस ने 1957 में एक वॉलपेपर बनाने की कोशिश करते समय बबल रैप का आविष्कार किया था।
भारत में ‘लाल बारिश’ कब हुई थी?
जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई 2001 को भारत के केरल में खून जैसी लाल बारिश हुई। इस बारिश में लोगों के कपड़े भी गुलाबी हो गए थे।
दुनिया के सबसे छोटे चमगादड़ का वजन?
बम्बलबी चमगादड़, दुनिया में सबसे छोटे चमगादड़ हैं, चमगादड़ संरक्षण संगठन के निदेशक रॉब मीस के अनुसार छोटे फ्लायर का वजन दो ग्राम भी नहीं है, जो कि एक सिक्के के वजन से भी कम है।
केले की कितनी प्रजातियां होती हैं?
केले की लगभग 500 प्रजातियां हैं।
आंख बंद करने के बाद हमें कौन सा रंग दिखाई देता है?
आंख बंद करने के बाद हमें काला नहीं बल्कि आइगेंग्राऊ रंग दिखाई देता है। यह गहरा भूरा रंग होता है. इतना भूरा कि वह हमें काला दिखाई देता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
37 mins agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines