Transgender Chai Shop: भारतीय रेलवे ने असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर अपना पहला ‘ट्रांस टी स्टॉल’ स्थापित किया है। ये टी स्टॉल पूरी तरह से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों संचालित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ये देश में किसी भी रेलवे स्टेशन पर खोला जाने वाला अपनी तरह का पहला स्टेशन है। इसे ऑल असम ट्रांसजेंडर एसोसिएशन के सक्रिय सहयोग से खोला गया है।
ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रवक्ता सब्यसाची डे ने कहा, ‘ट्रांस टी स्टॉल’ खोलने का विचार समुदाय को सशक्त बनाने के लिए नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NEFR) की ओर से उत्पन्न और कार्यान्वित किया गया था।
NEFR ने पहल के लिए ऑल असम ट्रांसजेंडर एसोसिएशन के साथ कॉलब्रेट किया। गुवाहाटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ‘ट्रांस टी स्टॉल’ का उद्घाटन शुक्रवार को एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने किया।
अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी ट्रांस टी स्टॉल खोलने का विचार
एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने कहा कि देश में किसी भी सरकारी संगठन की ओर से अपनी तरह की ये पहली पहल है। उन्होंने कहा कि एनएफ रेलवे क्षेत्र के अन्य रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के और चाय स्टॉल खोलने की योजना बना रहा है।
असम ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की एसोसिएट वाइस चेयरमैन स्वाति बिधान बरुआ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत अधिक ट्रांस लोगों का पुनर्वास किया जाएगा।
बता दें कि केंद्र ने पिछले साल आजीविका और उद्यम के लिए सीमांत व्यक्तियों के लिए एक व्यापक योजना समर्थन को मंजूरी दी थी, जिसमें ट्रांसजेंडर लोगों के पुनर्वास और कल्याण के लिए एक उप-योजना शामिल है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
18 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines