Train Viral Video : पिछले दिनों हुए रेल हादसों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। रेलवे पर लापरवाही के आरोप लगाए गए। रेल मंत्रालय और रेलमंत्री समेत पूरी सरकार सवालों के घेरे में थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया गया, जिसमें एक टूटी रेल पटरी पर ट्रेन दौड़ती दिखाई दी। वीडियो देखकर लोगों ने रेल मंत्रालय पर तंज कसा और कहा कि इस तरह हादसे ना हों तो क्या हों? हालांकि रेल मंत्रालय ने वीडियो को फेक बताया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ट्रेन तेजी से गुजर रही है, जिस जगह से ट्रेन गुजर रही है, वहां की पटरी ‘टूटी’ हुई दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं, वहां बारिश की वजह से दलदल हो गया और ट्रैक जमीन में धंस रहा है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों का कहना है कि रेलवे द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, इसी वजह से दुर्घटनाएं होती हैं।
वायरल वीडियो पर आए ऐसे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसी लापरवाही में खतरा नहीं होगा तो क्या होगा। एक अन्य ने लिखा कि ऐसी ही लापरवाही के कारण हादसे होते हैं और बाद में सरकार जांच के नाम पर लोगों कोई भटका देती है। सरकार को चाहिए जल्द से जल्द जगह की पहचान कर पटरी को ठीक करवाए। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इतनी बड़ी लापरवाही हो रही है और मंत्रालय क्या कर रहा है? मुझे लगता है कि ये सरकार ट्रेनों का ठीक से संचालन नहीं कर पाएगी।
एक अन्य ने लिखा कि मुझे लगता है कि इस देश में लोगों की जान की कोई परवाह ही नहीं है, इस पटरी पर ट्रेन के दौड़ने से हजारों यात्रियों की जान खतरे में है लेकिन सरकार का इस पर फोकस ही नहीं है। सब राम भरोसे चल रहा है। एक ने लिखा कि देश में फिर एक बड़ा हादसा होने वाला है।
यह भी पढ़ें : बर्थडे बॉय को शराब की वजह से मिली मौत, कम पड़ने पर दोस्तों ने बालकनी से नीचे फेंका
रेलवे ने बताई सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर कर रेल मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि वीडियो भारत का है ही नहीं। गलत दावे के साथ इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। बताया गया कि वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है। रेलवे ने लिखा कि वीडियो शेयर करने से पहले के बार चेक जरूर कर लें क्योंकि इससे विभाग की छवि खराब होती है।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
15 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
18 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
23 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines