हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Train Pooja Path: ट्रेन में पूजा-पाठ का वीडियो वायरल, लोगों ने उठाए सवाल तो रेलवे ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय ट्रेन के अंदर धार्मिक अनुष्ठान करते हुए दिखाया गया है. यह क्लिप ‘हनीमून कोच’ वाले वायरल वीडियो के कुछ समय बाद ही सामने आया और इसने इस बात पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या ट्रेन के डिब्बों के अंदर ऐसे अनुष्ठान करने की इजाजत है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. अभी कुछ दिन पहले ही एक ट्रेन के AC कूपे को हनीमून सूइट जैसा सजाने का वीडियो खूब चर्चा में था. तो वहीं अब ट्रेन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय ट्रेन के अंदर धार्मिक अनुष्ठान करते हुए दिखाया गया है. यह क्लिप ‘हनीमून कोच’ वाले वायरल वीडियो के कुछ समय बाद ही सामने आया है. जिस पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए और कहा कि क्या ट्रेन के डिब्बों के अंदर ऐसे अनुष्ठान करने की इजाजत है?

X पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक पुजारी ट्रेन के डिब्बे में जमीन पर बैठकर पूजा-पाठ करते हुए दिख रहे हैं. पूजा में कई श्रद्धालु भी शामिल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर लोगों ने सफेद कपड़े पहने हुए थे.

विज्ञापन

वीडियो के वायरल होने के बाद, नॉर्दर्न रेलवे ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से एक स्पष्टीकरण जारी किया. इसमें कहा गया कि धार्मिक समारोह किसी आम यात्री कोच के अंदर नहीं, बल्कि निजी तौर पर बुक की गई सैलून कार में आयोजित किया गया था.

नॉर्दर्न रेलवे ने बताया कि पूजा एक खास सैलून कार में की गई थी, जिसे IRCTC के जरिए एक प्राइवेट पार्टी ने बुक किया था. सैलून कार एक प्राइवेट और शानदार रेलवे कोच होती है, जो अधिकारियों और VIPs के लिए होती है.

विज्ञापन

इसमें एयर-कंडीशंड बेडरूम, एक किचनेट, एक लिविंग और डाइनिंग रूम, अटैच्ड वॉशरूम और दूसरी सुविधाएं शामिल होती है.

नॉर्दर्न रेलवे के अनुसार, सैलून कार को IRCTC ने 8 जुलाई को बुक किया था. रेलवे जोन ने बताया कि पार्टी ने कमर्शियल बुकिंग के तौर पर 3,08,580 रुपये का एडवांस पेमेंट किया था. साथ ही, यह भी बताया गया कि सैलून कार को 10 जुलाई को नई दिल्ली (NDLS) से मुंबई (BDTS) तक की एकतरफा यात्रा के लिए ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस के साथ जोड़ा जाना था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola