Traffic Police Viral Video : सड़क पर जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक पुलिस चिलचिलाती धूप में अपने कामों में लगी रहती है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और लोग नियमों का पालन करें, इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होती है। अगर कोई भी यातायात नियमों का पालन नहीं करता तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है या चालान काट दिया जाता है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक साइकिल सवार को रोकने की कोशिश कर रहा है।
साइकिल सवार को पुलिस ने रोका
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साइकिल सवार रॉन्ग साइ़ड से अपनी साइकिल से जा रहा था, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। पुलिसकर्मी से उसे रोका और वापस जाने के लिए कहा लेकिन साइकिल सवार मानने के लिए तैयार नहीं था। वह साइकिल लेकर जाने लगा, तभी पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया। इशारों ही इशारों में पुलिसकर्मी ने उसे वापस जाने के लिए कहा।
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे शख्स को पुलिसकर्मी फटकार लगा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से X पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को लगभग 3 लाख लोगों ने देखा है। वीडियो देखकर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शायद पुलिसकर्मी साइकिल की चालान काटने की फिराक में है। एक अन्य ने लिखा कि पुलिसकर्मी ने एकदम ठीक किया, क्योंकि गलत दिशा से साइकिल चलाने वालों के कारण भी दुर्घटना होती है या वे खुद दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सेना से रिटायर हुआ कुत्ता तो First AC से पहुंचा घर, वायरल हो रही हैं तस्वीरें
एक यूजर ने कमेंट किया कि ट्रैफिक पुलिस साइकिल सवार का कैसे चालान काटेगा जब नंबर प्लेट ही नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि अब मैं हेलमेट लगाकर साइकिल चलाऊंगा, क्या पता कहां चालान कट जाए। एक ने लिखा कि साइकिल का चालान काटने का नियम कब आ गया भाई? एक ने तो लिख कि ये गरीबों का मजाक उड़ाया जा रहा है, साइकिल का कब से चालान कटने लगा? एक अन्य ने लिखा कि जब साइकिल का चालान कट सकता है तो अब पैदल चलने पर भी चालान कटेगा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines