Ghaziabad News: ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहनों पर लगाम कसने के लिए सिटी में जगह-जगह कैमरे लगे हैं। लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने एक गजब का कारनामा किया है। यहां घर खड़ी एक बाइक का पुलिस ने 5 हजार का चालान भेजा है।
चालान बाइक का और फोटो टैक्टर की
हैरत की बात यह है कि चालान पर फोटो ट्रैक्टर की लगी है। जबकि नंबर और पता बाइक मालिक का है। चालान में वाहन का पंजीकरण नहीं होने या उसका पंजीकरण रद्द करने के कारण उसका 5 हजार रुपये का चालान करने की बात लिखी हुई है।
चालान की रकम देख सिर चकराया
घर खड़ी बाइक का चालान देख बाइक मालिक का सिर चकरा गया। उसने इस बारे में ट्रैफिक पुलिस से पता किया। पुलिस ने उनसे शिकायत करने और गलती सुधाने की बात कही है। लेकिन इस सब से बाइक मालिक को परेशानी हुई है। पीड़ित ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के ग्राम कनावनी में नीरज कुमार रहते हैं। उनके पास बाइक का चालान पहुंचा। चालान देख उनके होश उड़ गए। क्योंकि उनकी बाइक तो घर खड़ी थी। चालान पर पता उनका था लेकिन टैक्टर की फोटो और पांच हजार रुपये का जुर्माना भरने की बात लिखी थी।
पहले भी ऐसा हो चुका
अब नीरज अपना चालान रद्द करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। बता दें इससे पहले भी मोदीनगर में इस तरह का मामला प्रकाश में आया था। उस समय स्विफ्ट कार का 500 रुपये का चालान आया था। लेकिन चालान पर फोटो किसी मोटरसाइकिल की लगी थी। हालांकि बाद में इसे गलती को ठीक कर दिया गया था।
ऐसा भी हो चुका है
इससे पहले हरियाणा में 2 साल से घर खड़ी बाइक का गाजियाबाद में 14 बार चालान किए जाने का मामला सामने आया था। जांच में पता चला कि कोई गलत नंबर प्लेट लगाकर गाजियाबाद में घूम रहा था।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
13 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
14 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines