हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: मर्सिडीज बेंज से टक्कर के बाद दो हिस्सों में बंट गई ट्रैक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन

Viral Video: आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मर्सिडीज की टक्कर के बाद एक ट्रैक्टर को दो हिस्सों में बंटा दिखाया गया है। घटना चंद्रगिरि बाईपास रोड की बताई जा रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर अचानक मर्सिडीज बेंज कार से टकरा गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर की टक्कर के बाद मर्सिडीज बेंज कार के बोनट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया।

अभी पढ़ें – ग्रैंड विटारा के बाद Maruti ताबड़तोड़ लॉन्च करने वाली है SUVs की पूरी सीरीज़, एक बलेनो पर बेस्ड होगी, जानें

 

बता दें कि ट्रैक्टर और कार की टक्कर के बाद दोनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं। ट्रैक्टर के ड्राइवर को हल्की चोटें आईं हैं। वहीं, कार में सवार अन्य लोग भी बिलकुल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

अभी पढ़ें – Tata Safari New Variants: टाटा सफारी के दो नए वेरिएंट लॉन्च, फेस्टिव सीजन में SUV गर्दा उड़ाने को तैयार

हाल ही में मर्सिडीज की सेफ्टी पर खड़े हुए थे सवाल

हाल ही में इंडस्ट्रियलिस्ट साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद मर्सिडीज की सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। दरअसल, मर्सिडीज पर सवार होकर जा रहे साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद मर्सिडीज के सेफ्टी फीचर को लेकर सवाल भी खड़े हुए थे।

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें