Viral Video: इंडोनेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाली के एक हिंदू मंदिर में एक विदेशी पर्यटक को बिना कपड़ों के मेडिटेशन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नग्न अवस्था में मंदिर के गेट पर मेडिटेशन करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है और सभी उसका विरोध कर रहे हैं। विवाद खड़ा होने के बाद अधिकारी उस विदेशी पर्यटक की तलाश कर रहे हैं।
नग्न अवस्था में भगवान का ध्यान करते दिखा युवक
बाली के एक इंफ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक व्यक्ति मंदिर के सामने नग्न अवस्था में ध्यान करते दिखाई दे रहा है। इंफ्लुएंसर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह बालीवासियों का अपमान है। कोई ऐसा कैसे कर सकता है?
इमीग्रेशन ऑफिस के निदेशक टेडी रियांडी ने समाचार एजेंसी एएफपी को दिए एक बयान में कहा, ” विदेशी नागरिक के सोशल मीडिया अकाउंट से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आज तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।”
हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब बाली के मंदिरों में पर्यटकों को अश्लील हरकतें करते देखा गया है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ गए हैं। इसके बाद उन लोगों को विदेशी पर्यटकों को इंडोनेशिया में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
यह भी पढ़ेंः बुआ ने डिमांड नहीं पूरी की तो मासूम खुद ही बन गई इंजीनियर, अपने लिए बना लिया शानदार लैपटॉप
अप्रैल 2023 में, रूस की एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर को जिसने एक पवित्र पेड़ के सामने अपनी नग्न तस्वीर पोस्ट की थी, उसे बाली से निर्वासित कर दिया गया था। बाली हिंदू संस्कृति में पहाड़ों, पेड़ों और अन्य प्राकृतिक विशेषताओं को पवित्र माना जाता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines