Paragliding Ride Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स पैराग्लिडेर की उड़ान भरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कुछ ऐसा है, जिसे देखने के बाद रौंगटे खड़े हो जायेंगे। वीडियो देखकर आप यह समझ सकते हैं कि अपनी जान बचाने के लिए इंसान क्या कुछ नहीं करता है।
पैराग्लाइडिंग के दौरान हुई घटना का वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग एक पैराग्लाइडर से उड़ान भर रहे हैं। उड़ान भरते ही एक शख्स को पता चला कि उसका बेल्ट तो बंधा ही नहीं है। वह अपने पायलट और पैराग्लाइडर को पकड़कर लटक गया। जैसे जैसे पैराग्लाइडर ऊंचाई पर जा रहा था, शख्स की पकड़ ढीली हो रही थी।
बताया गया कि अमेरिकी पर्यटक क्रिस गर्सकी और अपनी पत्नी गेल के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे, जहां वह पहली बार पैराग्लाइडर से उड़ान भरने का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला इतना बिकराल रूप ले लेगा इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं था।
4 मिनट तक जान बचाने के लिए जूझता रहा शख्स
करीब 4000 फीट की ऊंचाई पर जाने के बाद क्रिस गर्सकी को लग रहा था कि अगर उनका हाथ छूटा तो वह बच नहीं पाएंगे। वीडियो में आप उन्हें कई बार अपनी पकड़ ढीली करते देखा जा सकता है। कई ऐसे मौके भी आए जब लगा कि वह अब गिर ही जायेंगे लेकिन जान बचाने के लिए करीब 4 मिनट तक वह इसी तरह लटके रहे।
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन फ्रेंड ने शादीशुदा महिला को लगाया लाखों का चूना, शारीरिक संबंध बनाकर दी होश उड़ा देने वाली धमकी
हालांकि किसी तरह पैराग्लाइडर एक ऐसी जगह पहुंचा, जहां वह लैंड कर सकता था। पायलट ने लैंड करने के लिए नीचे की तरफ आया लेकिन नीचे आने से पहले ही पर्यटक का हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। इस घटना में उसका हाथ टूट गया, जिसके बाद सर्जरी करवानी पड़ी। गनीमत रही है कि इसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार घटना साल 2018 में घटित हुई थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines