दूध, सब्जी छोड़ो..स्विगी इंस्टामार्ट पर सबसे अधिक बिकता है ये सामान, आपने भी ऑर्डर किया था क्या?

Instant Commerce Market: Instant Commerce Market : स्विगी इंस्टामार्ट किराने का सामान और घरेलू सामान पहुंचाने के लिए जाना जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्पोर्ट्स गियर और अब बेडशीट जैसी कई चीजें उपलब्ध रहती है।

Swiggy

Instant Commerce Market: स्विगी इंस्टामार्ट से ऑर्डर करने पर हमें कुछ ही देर में जरूरी सामान घर पर मिल जाता है। यहां एक बड़ी चेन है, जो बड़ी टीम के साथ काम करता है। स्विगी इंस्टामार्ट किराने का सामान और घरेलू सामान पहुंचाने के लिए जाना जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्पोर्ट्स गियर और अब बेडशीट जैसी कई चीजें उपलब्ध रहती है। क्या आपको पता है कि स्विगी इंस्टामार्ट से सबसे अधिक लोग क्या ऑर्डर कर चुके हैं।

एक कार्यक्रम में बोलते हुए स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने बताया कि स्विगी इंस्टामार्ट पर बेडशीट सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद बन गया है। उन्होंने कहा कि पहले के दिनों में ग्राहक बैटरी की तलाश करते थे, लेकिन अब वे बेडशीट की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों के हिसाब से हम अपनी क्षमता को बढ़ाते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि आपको आश्चर्य होगा कि लोग 10 मिनट में बेडशीट चाहते हैं, लेकिन क्यों चाहते हैं, पता नहीं। उन्हें बेडशीट चाहिए और अगर दस मिनट में मिल सकती है तो वे इसे ऑर्डर करते हैं। इसके साथ ही अगर वह इस प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं तो उन्हें चयन करने के लिए कुछ और प्रोडक्ट्स चाहिए होते हैं।

कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंस्टेंट डिलीवरी की बात पर कहा कि यह अभी भी 10 मिनट में “पूरी दुनिया को डिलीवर” नहीं कर सकता है। भारत में त्वरित वाणिज्य बाजार (instant commerce market) का मूल्य अब 5.5 बिलियन डॉलर से अधिक है, इसलिए कंपनियां इस बात से जूझ रही हैं कि तत्काल डिलीवरी पर सीमा कहां खींची जाए।

श्रीहर्ष मजेटी का कहना है कि स्विगी का जन्म ‘युद्ध’ के बीच में हुआ था। 2014 में हम 19वें फ़ूड डिलीवरी प्लेयर की तरह थे। इसलिए हमने इसे देखा है। मुझे पिछले एक या दो साल याद नहीं आते जब यह थोड़ा शांत महसूस हुआ हो। हम किसी और दुनिया को नहीं जानते।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ