Holiday Destinations: दुनिया भर के टूरिस्ट हमेशा ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां वे अपनी छुट्टियों का आनंद अच्छे से ले सकें। हर साल कई नई जगहें अपनी खूबसूरती के कारण टूरिस्टों का ध्यान अपनी तरफ खीचती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल भी ऐसी जगहों की एक लिस्ट तैयार की गई है, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन में शामिल हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारत का एक शहर भी दूसरे नंबर पर है। यह शहर अपनी संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के कारण टूरिस्टों का दिल जीतने में कामयाब रहा है।
1. उरायासु, जापान
उरायासु जापान का एक खूबसूरत शहर है, जो डिजनीलैंड टोक्यो के लिए मशहूर है। यह परिवारों के साथ घूमने के लिए एक शानदार जगह है, जहां बच्चे और बड़े दोनों मजेदार राइड, परेड और डिज्नी थीम पार्क का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, यहां की शांत समुद्र तट और स्थानीय खाना आपको एक यादगार छुट्टी का अनुभव देंगे।
2. अयोध्या, भारत
अयोध्या भारत का एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला शहर है। रामायण से जुड़ी इस पवित्र नगरी में राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों का दर्शन किया जा सकता है। यहां की संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने के लिए यह जगह परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन है।
3. उलुवातु, बाली
उलुवातु, बाली का एक शांत और खूबसूरत तटीय इलाका है। यहां के शानदार बीच, ऊंची चट्टानें और फेमस उलुवातु मंदिर इसे परिवारों के लिए परफेस्ट बनाते हैं। सर्फिंग और समुद्री एक्टिविटी का आनंद लेने के साथ-साथ यहां की संस्कृति भी दिलचस्प है।
4. मर्सिया, स्पेन
मर्सिया स्पेन का एक खूबसूरत शहर है, जहां पुराने समय की शानदार इमारतें देखने को मिलती हैं। यहां के पार्क, म्यूजियम और ऐतिहासिक जगहें बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आती हैं। मर्सिया में स्पेनिश खाना और स्थानीय त्योहारों का मजा भी ले सकते हैं।
5. लेदरहेड, यूनाइटेड किंगडम
लेदरहेड एक छोटा लेकिन सुंदर शहर है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक जगहों के लिए जाना जाता है। परिवारों के लिए यहां वॉकिंग ट्रेल्स, गार्डन और एडवेंचर स्पॉट्स का भरपूर मजा है। यह जगह शांति और मनोरंजन का बेहतरीन है।
6. बाकू, अजरबैजान
बाकू, अजरबैजान की राजधानी है, जो अपनी नई-पुरानी शानदार इमारतों के लिए मशहूर है। यहां के फ्लेम टावर्स, कालीन म्यूजियम और कैस्पियन सागर का सुंदर नजारा बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आता है।
7. शार्लोट, यूएसए
शार्लोट अमेरिका का एक शानदार शहर है, जहां परिवार के लिए कई चीजें करने को मिलती हैं। यहां के म्यूजियम, थीम पार्क और चिड़ियाघर बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। साथ ही, यहां का शांत माहौल इसे छुट्टियां बिताने के लिए एक बढ़िया जगह बनाता है।
8. नागो-टॉर्बोले, इटली
नागो-टॉर्बोले इटली का एक सुंदर गांव है, जो लेक गार्डा के किनारे बसा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, साइक्लिंग और वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी परिवारों के लिए परफेस्ट हैं। यहां का स्वादिष्ट इतालवी खाना और गांव की शांति का मजा जरूर लें सकते हैं।
9. अल्वरस्टन, यूनाइटेड किंगडम
अल्वरस्टन यूके का एक प्यारा सा गांव है। यहां की खूबसूरती, वाइल्डलाइफ पार्क और आउटडोर एक्टिविटीज इसे बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं।
10. हेवर्ड्स हीथ, यूनाइटेड किंगडम
हेवर्ड्स हीथ एक खूबसूरत कस्बा है, जो अपनी हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां के बगीचे, वॉकिंग ट्रेल्स और आस-पास के गांव परिवारों को सुकून भरे पल बिताने का मौका देते हैं।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
9 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines