हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Tomatoes Expensive: टमाटर के दामों ने लोगों को रुलाया, लेकिन सोशल मीडिया के मीम्स आपको हसाएंगे

विज्ञापन

Tomatoes Expensive: टमाटर की कीमतें देश में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है, क्योंकि एक किलो टमाटर की कीमत कई शहरों में 150 रुपए किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन टमाटर की बढ़ती कीमतों पर सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्टिव नजर आ रहे हैं। जो ऐसे-ऐसे मीम्स बना रहे हैं, जिन्हें पढ़कर सबको खूब हंसी आ रही है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने टमाटर की फोटो लगाकर लिखा कि ‘आप इतने महंगे हो जाओ कि लोग आप से पूछने लगे कि भाईसाहब क्या काम करते हो।’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘आज मैं आसमान की ऊंचाईयों पर पहुंच गया हूं।’

इसके अलावा भी अन्य कई यूजर्स ने ऐसे ही फनी मीम्स बनाए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। क्योंकि टमाटर की बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। जिससे उनके घर का बजट भी बिगड़ रहा है।

वहीं टमाटर को लेकर हाल ही में कुछ घटनाएं भी ऐसी रही जिनसे देश के लोगों का ध्यान इनकी तरफ गया। जिसमें कर्नाटक के हसन जिले में एक खेत से 3 लाख रुपये के टमाटर चोरी होने की खबर ने इंटरनेट का ध्यान खींचा।

इसी तरह वाराणसी में सब्जियों को चोरों से बचाने वाले गार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें