Toll tax increase, 1st April 2023: देशभर में टोल टैक्स एक बार फिर से बढ़ने जा रहे हैं। 31 मार्च की रात से ही कई जगहों पर टोल महंगा हो जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में आम जनता के लिए परेशानी और बढ़ने वाली है। कुछ जगहों पर टोल बढ़ाया जा चुका है और एक अप्रैल से यूपी, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी टोल टैक्स में बढ़ोतरी संभव है। अब राजधानी दिल्ली में आना-जाना भी और महंगा हो जाएगा। टोल महंगा होने से लोकल पास के लिए भी अधिक दाम चुकाना होगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) 1 अप्रैल से टोल दरों में वृद्धि कर सकता है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों (NHs) और एक्सप्रेसवे के माध्यम से यात्रा करने वाले व्यक्तियों की जेब पहले से ज्यादा ढीली होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोल की कीमतें 5% से 10% तक बढ़ने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रह का निर्धारण) नियम, 2008 के अनुसार, शुल्क दरों को हर साल 1 अप्रैल से संशोधित किया जाना चाहिए। ऐसे में आवश्यकताओं के आधार पर समय -समय पर टोल के मुद्दों पर नीतिगत निर्णय लिए जा रहे हैं।
और पढ़िए – Adani Group की आई मौज! इन बड़ी कंपनियों के शेयरों में हुई वृद्धि, m-cap 10 लाख करोड़ रुपये के करीब
छोटे वाहनों पर कितना लगेगा टैक्स?
कारों और हल्के वाहनों के लिए टोल दरों में 5% की वृद्धि होने की उम्मीद है और अन्य भारी वाहनों के लिए यह 10% तक बढ़ सकती है। हाल ही में चालू हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरें बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नए खुले खंड पर टोल 2.19 रुपये प्रति किलोमीटर है और इसमें लगभग 10% की वृद्धि होगी।
इस समय एक्सप्रेसवे पर रोजाना करीब 20 हजार वाहन गुजरते हैं। अगले छह महीनों में यह आंकड़ा बढ़कर 50,000-60,000 तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरों में वृद्धि की उम्मीद है।
मंथली लोकल पास की भी बढ़ेगी चिंता
टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के भीतर रहने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाने वाला मासिक पास में 10% की वृद्धि होने की उम्मीद है। नई टोल दरों के साथ, NHAI का लक्ष्य राजस्व में वृद्धि करना और सड़क उपयोगकर्ताओं को बेहतर रखरखाव और संचालन सेवाएं प्रदान करना है। हालांकि, इस कदम से नागरिकों का खर्च और अत्याधिक बढ़ जाएगा।
और पढ़िए – Bank Fd Rate Increased: एफडी पर बढ़ाई गईं ब्याज दरें, देश के इस बड़े बैंक ने दिया लोगों को तोहफा
यूपी, राजस्थान में भी बढ़ेगा टोल
यूपी में नेशनल हाईवे-9 की शुरुआत पिछले कुछ साल पहले ही हुई है और उसपर कई बार टोल बढ़ाया जा चुका है। इससे दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा के लोगों को पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर ज्यादा टोल देना पड़ता है। इस टोल को पार करके ही हापुड़, रामपुर, मुरादाबाद के लिए लोग जाते हैं। अब इसके अलावा कानपुर की तरफ चलें तो वहां भी कानपुर-औरेया हाई-वे पर बारा गांव के पास चल रहे टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात 12 बजे से टोल टैक्स में बढ़ोतरी होने जा रही है।
वहीं, राजस्थान में नेशनल हाईवे पर 1 अप्रैल से अधिक शुल्क देकर टोल टैक्स पास करना होगा। NHAI राजस्थान में 95 से अधिक टोल बूथों का संचालन करता है। इनमें से अधिकांश दरों को 31 मार्च की रात 12 बजे से टोल बूथों पर संशोधित किया जा रहा है। पंजाब में भी 1 अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी होनी है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
16 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
18 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
20 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines