हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

छी! बेड के बगल में ही टॉयलेट और बाथटब, किराया इतना कि चकरा जाए दिमाग

Bizarre News : क्या आपने कभी बेड के बगल में टॉयलेट सीट वाला घर देखा है, इस घर की फोटो वायरल हो रही है। इसका किराया सुनने के बाद यकीन करना मुश्किल है।

विज्ञापन
Photo Source : Social Media

Bizarre News : क्या आप हजारों रुपये किराया देकर एक ऐसे घर में रहना चाहेंगे, जिसके बेड के बगल में ही टॉयलेट और बाथटब बना हो। एक ऐसा ही घर किराए पर दिया जाता है, जिसमें बेड के एक साइड खुले में टॉयलेट सीट रखी गई है और दूसरी साइड बाथटब रखा हुआ है। इस घर में रहना हर किसी के बस की बात नहीं है क्योंकि इसका किराया भी कम नहीं है।

यह अजीब घर इंग्लैंड के पॉश इलाके में बना हुआ है। इस घर को देखने के बाद ही आधे लोग रहने से इनकार कर सकते हैं क्योंकि इसका शौचालय बेड के बगल में ही है। बेड और शौचालय के पास में ही वॉशवेसिन भी है, जबकि दूसरी तरफ नहाने के लिए बाथटब रखा हुआ है। इस घर का किराया 80 हजार प्रति महीने से भी अधिक है।

80 हजार किराया और ऐसा घर!

किसी शख्स ने इसकी फोटो क्लिक की है, जो अब सोशल खूब वायरल हो रहा है। वीडियो दिखाई दे रहा है कि बिस्तर के पास शौचालय है और ये कुर्सी की तरह है। इसका ढक्कन बंद करके इसे कुर्सी के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं और सामने लगे कांच में आप खुद को देख भी सकते हैं।

विज्ञापन

Photo Source : Social Media

गार्डन और पार्किंग भी है लेकिन टॉयलेट शीट?

बताया गया कि ये घर एक अच्छी जगह पर पार्किंग और गार्डन के साथ मिल रहा है। इतना ही नहीं, ये महत्वपूर्ण इलाका टेंटर्डन और हेडकॉर्न से केवल पांच मिनट की दूरी पर है। इसके साथ ही एक कॉमन किचन है, जहां डिनर टेबल भी रखा हुआ है। बैठने के लिए भी छोटा सा एरिया है जो कॉमन रूम है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : महिला की जान बचाते ‘सुपरहीरो’ का वीडियो वायरल, अटल सेतु से करने वाली थी सुसाइड

सबसे अधिक हैरानी यही है कि आखिर इस घर का डिजाइन कैसे तैयार किया है, जहां बेड के बगल में ही टॉयलेट सीट लगा दी गई है। इतना ही नहीं, इसका किराया भी 750 पाउंड (लगभग 80 हजार रुपये) है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर किया गया था, जिसे संभवतः अब हटा लिया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola