नई दिल्ली: आज के समय की बदलती जीवनशैली, खराब खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते आपको बालों की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- बालों का गिरना, बालों का असमय सफेद होना और डेंड्रफ आदि। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स या महंगे हेयर ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेती हैं जैसे- हेयर स्पा, नेचुरल हेयर मसाज आदि। लेकिन हर वक्त ये ट्रीटमेंट ले पाना महिलाओं के लिए काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि ये महंगे तो होते ही हैं साथ ही बार-बार हेयर स्पा लेने से आपके बाल और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए दही हेयर स्पा क्रीम बनाने की विधि लेकर आए हैं। दही में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जोकि आपके बालों में डेंड्रफ की समस्या को कंट्रोल करते हैं। इसके साथ ही इससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ती है और आपके बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं, तो चलिए जानते हैं दही हेयर स्पा क्रीम बनाने की विधि-
दही हेयर स्पा क्रीम बनाने की सामग्री-
-दही 1 कप
-गाय का दूध 1/2 कप
-शहद 2 चम्मच
-अंडा 1
-जैतून का तेल 1 चम्मच
दही हेयर स्पा क्रीम बनाने की विधि-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में दही डालें।
फिर आप इसको अच्छी तरह से फेंट लें।
इसके बाद आप इसमें गाय का दूध, शहद और अंडा डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इसके बाद आप इसमें 1 चम्मच जैतून का तेल डालें और अच्छे से मिला दें।
अब आपकी दही हेयर स्पा क्रीम बनकर तैयार हो चुकी है।
दही हेयर स्पा क्रीम लगाने का तरीका-
इसको लगाने के लिए आप सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से वॉश कर लें।
इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से सुखा लें।
फिर आप इस तैयार क्रीम को एक ब्रश की मदद से अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लें।
इसके बाद आप इसको कम से कम 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
फिर आप अपने बालों को साधारण पानी की मदद से धोकर साफ कर लें।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
10 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
11 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines