Vande Bharat Train : वंदे भारत प्रीमियम ट्रेन है, जिसमें सबसे आधुनिक और नई सुख सुविधाएं हैं लेकिन खाने की क्वालिटी को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। अब तिरुनेलवेली-चेन्नई में परोसे गए खाने में जिंदा कीड़े मिले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोकसभा सांसद ने भी इस मुद्दे को उठाया और रेल मंत्री से सवाल पूछ लिया। अब रेलवे ने कठोर कदम उठाया है।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि तिरुनेलवेली-चेन्नई में परोसे गए भोजन में जीवित कीड़े पाए गए हैं। यात्रियों ने स्वच्छता और आईआरसीटीसी की जवाबदेही पर चिंता जताई है। प्रीमियम ट्रेनों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? अपने इस पोस्ट में सांसद ने रेलमंत्री को टैग किया था।
कुछ घंटे बाद ही दक्षिणी रेलवे की तरफ से जवाब आया कि तिरुनेलवेली-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने के सैंपल एकत्रित किए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। फूड वेंडर पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है, और भी कार्रवाई की जा रही है। रेलवे इस मामले को लेकर विस्तृत जांच करवा रही है।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि इस तरह का मामला सामने आया हो। कुछ वक्त पहले भी एक यात्री ने बताया था कि खाने में कॉकरोच निकल आया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस तरह के मामले सामने आने के बाद लोगों ने चिंता व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें : क्या भंडारा और लंगर खाना चाहिए? भक्त ने पूछा सवाल तो क्या बोले प्रेमानंद महाराज? देखें वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि जब वे लोग तुम्हें अच्छे प्रोटीन के साथ खाना खाने के लिए देते हैं तो शिकायत क्यों करते हो? एक अन्य ने लिखा कि वंदे भारत ट्रेन का खाना वाकई बेहद खराब है और इसे किसी कीमत बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines