नई दिल्ली: कद्दू कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, सोडियम और फोलेट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी और विटामिन ई के भी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए कद्दू की मदद से आमतौर पर घरों में सब्जी, जूस या स्मूदी बनाकर सेवन किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कद्दू के समान ही इसके छिलके भी कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कद्दू के छिलके की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चटनी स्वाद में बहुत चटपटी होती है। अगर आप रोजाना सब्जी खाकर ऊब चुके हैं तो आप इसको कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। इसका स्वाद रोटी, पराठे और चावल के साथ भी खूब मजेदार लगता है, तो चलिए जानते हैं कद्दू के छिलके की चटनी बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – वीगन डाइट फॉलो करते हैं, तो कैल्शियम के लिए पीएं उड़द दाल का दूध, नोट करें बनाने की विधि
कद्दू के छिलके की चटनी बनाने की सामग्री-
-कद्दू के छिलके 1 कप
-नारियल 1/2 कप ग्रेट किया हुआ
-चना दाल 2 चम्मच
-सूखी लाल मिर्च 2-3
-सरसों का तेल 1 चम्मच
-स्वादानुसार नमक
-इमली का पेस्ट 1/2 चम्मच
-करी पत्ता 5-6
-मस्टर्ड सीड्स 1/4 छोटा चम्मच
-हींग चुटकी भर
-तेल 1 चम्मच
अभी पढ़ें – माइक्रोवेव में केवल 2 मिनट में तैयार करें चटपटा पनीर टिक्का टोस्टी, जानें रेसिपी
कद्दू के छिलके की चटनी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें।
फिर आप इसमें चना दाल और सूखी लाल मिर्च डालकर 1 मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें कद्दू के छिलके डालें और करीब 2 मिनट तक भून लें।
फिर आप इसको ढककर अच्छी तरह से गलने तक पकाएं।
इसके बाद आप इसमें नारियल, इमली का पेस्ट और नमक डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं।
फिर आप इसको ठंडा होने के लिए ऐसे ही रख कर छोड़ दें।
इसके बाद आप इसको मिक्सर जार थोड़ा सा पानी डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
फिर आप फ्राई पैन में सरसों के बीज डालकर चटकाएं।
इसके बाद आप इसमें करी पत्ता और हींग डालें।
फिर आप इनको भूनकर गैस बंद करके तड़के को तैयार चटनी में डाल दें।
अब आपकी स्वादिष्ट कद्दू के छिलके की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines