Azadi Ka Amrit Mahotsav: 15 अगस्त का दिन हम सबके लिए सम्मान और अभिमान से भरा दिन होेता है। इस दिन सभी लोग देश प्रेम में डूबें होते हैं। भारत मे चारों तरफ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम मची हुई है। इस दिन लोग अपने घर में तरह तरह के व्यंजन बनाते है और साथ में ही कई मिठाईयों को भी बनाते है। चलिए, आजादी के इस पर्व पर हम आपको तिरंगे वाली मिठाई के बारें में बताते है। आज के हमारे इस लेख में आप आज इस मिठाई को बनाने के आसान तरीके को जानिए और खुशी के इस मौके पर आप तिरंगा मिठाई के हर बाइट्स के साथ अपने को भारतीय महसूस होने पर गर्व कीजिए।
तिरंगा बर्फी बनाने के लिए जरुरी सामग्री…
1. दूध
2. सूजी
3. चॉकलेट (मेल्टड)
4. चीनी
5. नारियल का बुरादा
6. वनिला एसेंस 7. नेचुरल फुड कलर (संतरी, हरा)
>>> सबसे पहले अब आप पैन में घी डालकर गरम कर लें फिर उसमें सूजी डाल कर हल्का भूरा होने तक इसे चलाते रहे। अब गैस को बंद कर दें।
>>> अब आप पिघली हुई चॉकलेट, चीनी, दूध अच्छे से डालकर इसे चलाते रहें अच्छे से इसे mix हो्ने तक, आप देखेगे कि धीरे धीरे ये थोड़ी हार्ड होने लगेगी।
>>>अब आप इसमें नारियल का बुरादा डालकर थोड़ा और भूने, इसको कुछ देर तक पकाते रहिए।
>>>अब वनिला एसेंस डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें।
अब इसको ठंडा करके आप 3 जगह अलग अलग कर दें, उसके एक भाग में ऑरेंज रंग (खाने वाला रंग) और दूसरे पर सफेद रंग और तीसरे पर हरा रंग रखे। अब उपर से पिस्ते को बारीक करके उस पर डाल दें। और थोड़ी देर के लिए हवा में रख दें, उसके बाद किसी पैने चम्मच से इनको अलग कर दें। इन आसान तरीकों को अपनाकर आप तिरंगा मिठाई आसानी से बना सकते है।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
20 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines