पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति टिकटॉक वीडियो बनाते समय पिंजरे में बंद शेर का शिकार बन गया। यह घटना तब हुई जब युवक ने बिना अनुमति के शेर के पिंजरे में प्रवेश किया। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अजीम के रूप में हुई है। अजीम ने फार्म मालिक की अनुमति के बिना शेर के पिंजरे में प्रवेश किया और वायरल वीडियो बनाने के लिए शेर के पास जाने की कोशिश की।
वीडियो के चक्कर में फंसी जान
पुलिस ने बताया कि अजीम शेर के पिंजरे में वीडियो बनाने गए थे। जैसे ही अजीम मोबाइल फोन लेकर शेर के करीब गए, शेर ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में शेर ने उसके सिर, चेहरे और बाजुओं पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बता दें कि इस घटना के समय, फार्म का मालिक शेर के पिंजरे के पास मौजूद नहीं था। अजीम की चीख सुनकर फार्म मालिक वहां पहुंचा और उसे शेर के चंगुल से बचाया। घायल अजीम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
फार्म मालिक पर होगी कार्रवाई
इस घटना के बाद, फार्म मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा फार्म मालिक का लाइसेंस रद्द करने का भी आदेश दिया गया है। पाकिस्तान की सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने बताया कि देश में शेर, चीता, बाघ, प्यूमा और जगुआर जैसे पांच बड़े जानवरों को पालने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। हालांकि, पिछले 70 वर्षों में इन जानवरों को पालने से संबंधित कोई कानून नहीं था, जिसके कारण ये जानवर कई बार निजी घरों में पाए गए।
उन्होंने कहा कि टिकटॉक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन जानवरों को दिखाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इन जानवरों को पालने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं, जिसके तहत इन्हें शहर की सीमाओं से बाहर रखा जाना चाहिए। मालिकों को इन जानवरों को ट्रांसफर करने के लिए समय दिया जाएगा, और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें – Viral Video: मजे के चक्कर में पड़ गए लेने के देने; सुपर-ग्लू से प्रैंक करना पड़ा भारी
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines