Tiger And Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखकर कभी हम खुश हो जाते हैं तो कभी काफी हैरान और डर जाते हैं। आपने इंस्टाग्राम या फिर एक्स पर ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग मगरमच्छ, सांप और शेर जैसे खतरनाक जानवरों को पालते हुए देखे जाते हैं। हालांकि, कई बार इन्हें पालना खबरे से खाली नहीं होता है क्योंकि ये जंगली जानवर कब हमला करते हैं तो पता भी नहीं चलता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़की बाघ को प्यार कर रही थी, तभी अचानक से बाघ उसके हाथ और पैर को अपने जबड़े में दबा लेता है। हालांकि, महिला की किस्मत अच्छी थी कि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
टाइगर ने अचानक दबोच लिए जबड़े में हाथ और पैर
हमेशा सभी को सलाह दी जाती है कि जहां पर खतरे की स्थिति हो या जान का खतरा हो वहां से दूर रहना चाहिए। बाघ भी एक जानलेवा जानवर की कैटेगरी में आता है। इसे दुनिया के खतरनाक जानवरों में गिना जाता है क्योंकि ये हमला करने में देर नहीं करता है। ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें बाघ ने इंसान पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि, फिर भी कई लोग बाज नहीं आते हैं और अपनी जान को रिस्क में डालने से हिचकिचाते नहीं हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बाघ को प्यार कर रही है। अचानक बाघ उसके हाथ को अपने जबड़े में कसकर दबा लेता है। महिला डरकर उससे अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करती है लेकिन वो उसके बावजूद जबड़े से हाथ नहीं छोड़ता है बल्कि उसके पैर को भी अपने जबड़े में दबा लेता है। महिला अपने आप को इस स्थिति में पाकर बहुत डर जाती है लेकिन खुद को बाघ के चुंगल से छुटा नहीं पाती। हालांकि, बाघ महिला को शारीरिक तौर पर हानि नहीं पहुंचाता है।
देखिए वीडियो…
बाल-बाल बची महिला की जान
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान रह गए। कई लोगों ने इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं हजारों यूजर्स ने इस लाइक किया है। वीडियो देख यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जंगली जानवरों पर 99.99% विश्वास कर सकते हैं लेकिन 100% नहीं। वहीं, दूसरे शख्स ने लिखा कि वीडियो देखकर मैं बहुत डर गया था ऐसे खतरनाक जानवरों को लोग कैसे पाल लेते हैं। इसके साथ ही तीसरे शख्स ने लिखा कि महिला की जान बाल-बाल बची।
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
33 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines