Tiger Attack Viral Video: बाघ ऐसे जानवर हैं, जिन्हें सामने देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। बाघ को भारत में पाला नहीं जा सकता। हालांकि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, दुबई आदि जगहों पर बाघ को घर में रखा जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर में पाले गए बाघ ने एक शख्स पर हमला कर दिया।
वीडियो की शुरुआत में ही बाघ एक शख्स को दौड़ाता दिखाई दे रहा है। बचने के लिए शख्स दौड़ लगा रहा है। हालांकि बाघ से बचना मुश्किल ही नहीं, नामूमिकन होता है। तमाम कोशिश करने के बाद आखिकार बाघ ने शख्स को पकड़ ही लिया।
बाघ से बचने के लिए शख्स उछल कूद करते हुए भागता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसका साफा भी खुल गया। पहले तो वह खुशी खुशी भाग रहा था लेकिन साफा गिरते ही उसकी मुस्कान कम होने लगती है और फिर बाघ को आक्रामक होता देख उसकी हालत भी खराब हो जाती है।
हालांकि बाघ पालतू दिखाई दे रहा है लेकिन जिस तरह वह आक्रामक है, उससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि डरने की कोई बात नहीं है वो बस खेल रहा है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे जानवरों को लोग घर में क्यों बांध कर रखते हैं, ये कोई खेलने की चीज थोड़ी हैं।
यह भी पढ़ें : टीचर से ऐसा क्या बोला गया बच्चा कि हैरत में पड़े लोग, वायरल हो रहा है वीडियो
एक ने लिखा कि जंगली जानवर को इस तरह घर में बंद करके क्यों रखा गया है? एक ने लिखा कि इसके आगे क्या हुआ? ये तो बेहद डरावना लग रहा है, कहीं बाघ उसे खा तो नहीं गया। एक ने लिखा कि बाघ सच में खेल रहा है, वरना एक मिनट में टांग लेता और कोने में लेकर बैठ जाता।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines