हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ठंड से बचने की बेबसी ने ले ली तीन की जान! ऐसे सोए कि उठे ही नहीं

Three people died in Nainital : तीनों मजदूर एक कमरे में सोए थे, सुबह काफी देर तक जब फोन नहीं उठाया तो दरवाजा तोड़ा गया, अंदर भयानक नजारा दिखा।

विज्ञापन
नैनीताल में तीन की मौत

Three people died in Nainital: एक तरफ लोग कड़कड़ाती ठंड की वजह से दम थोड़ रहे हैं तो वहीं ठंड से बचने के लिए उपायों की वजह से भी लोगों की जान जा रही है। हीटर की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। अब उत्तराखंड से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। तीन मजदूर ऐसे सोए कि फिर उठे ही नहीं।

घटना उत्तराखंड के नैनीताल की है। नैनीताल शहर में तीन मजदूर एक अस्थाई चिमनी वाले कमरे में सो गए और ऐसे सोए कि उठे ही नहीं। दरअसल जिस कमरे में तीनों मजदूर सो रहे थे उसमें चिमनी से निकलने वाली जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड आ गई। तीनों मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हालांकि तीनों मजदूरों की मौत की भनक किसी को नहीं लगी। जब रिश्तेदारों ने फोन करना शुरू किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। ऐसे में जब परिजनों की चिंता बढ़ी तो उन्होंने ठेकदार को फोन किया। ठेकेदार जब कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा बंद था, खोलने की कोशिश की लेकिन खुला नहीं, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : कभी देखा है इतना समझदार बैल! खुद लाता और ले जाता है सामान, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो तीनों बेहोशी हालत में मिले। आनन फानन में पुलिस तीनों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया और एक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हालांकि उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी। तीनों एक ऐसे कमरे में सोए थे जिसमें चिमनी लगी थी और चिमनी से जहरीली गैस निकली, तीनों फिर उठे ही नहीं।

यह भी पढ़ें : चांदी की झाड़ू देखी है कभी? राम मंदिर के दरबार में लेकर पहुंचा भक्त, देखिए वीडियो

तीनों उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले थे और मजदूरी करने के लिए नैनीताल पहुंचे थे। मृतकों की पहचान राजकुमार (21), अवनेश (24) और मनिंदर (25) के रूप में हुई है। बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद तीनों की लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें