Anand Mahindra Social Media: सोशल मीडिया आनंद महिंद्रा का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें केदारनाथ ही एक ऐसी तस्वीर है, जो चांदनी रात में बहुत खुबसूरत लग रही है। इतना ही नहीं आनंद महिंद्रा भी यहां जाना चाहते हैं और ये इनकी लिस्ट में टॉप पर है। इस फोटो में बर्फ से ढके हिमालय के बीच बसे राजसी मंदिर को दिखाया गया है। तस्वीर में केदारनाथ मंदिर के चारों तरफ नीली रोशनी है, जो इसे बहुत खूबसूरत दिखा रही है। आइए इस पोस्ट के बारे में जानते हैं।
आनंद महिंद्रा का फेवरेट प्लेस
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी सबसे पसंदीदा जगह के बारे में बताते हुए, एक फोटो शेयर की है, जिसमें केदारनाथ धाम की एक तस्वीर है। इस तस्वीर में केदारनाथ चांदनी रात में बहुत खूबसूरत दिख रहा है। सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने इस नजारे की तारीफ की । पोस्ट में उन्होंने लिखा कि रविवार को आराम कुर्सी पर बैठकर यात्रा करने से खुद को रोक नहीं पा रहा हूं। यह मेरी लिस्ट में सबसे ऊपर होगा।यहां हम आपके लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
बता दें कि केदारनाथ धाम सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित यह मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।
वायरल हो रहा पोस्ट
आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट पर अब तर 234500 लाख व्यूज हैं। इसके साथ ही लोगों ने इस पर बहुत से कमेंट किए हैं, जिसमें केदारनाथ धाम की तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट में अपनी केदारनाथ यात्रा के बारे में बताया और एक फोटो शेयर की और लिखा, ‘यह दृश्य देखिए। मुझे लगता है कि उसी पर्वत पर महादेव जी और पार्वती मां बैठे होंगे।’
Kadarnath image X post
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’केदारनाथ धाम एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थल है! जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह धाम भगवान शिव को समर्पित है और हिंदू धर्म के चार धामों में से एक है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines