Samosa Making Machine Viral Video: समोसे के लिए लगती लंबी लाइन को देखकर ग्राहकों के पसीने छूट जाते हैं। एक समोसे के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ जाता है। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को देखकर दुकानदार की चिंता भी बढ़ जाती है, लेकिन इस समस्या का समाधान करने के लिए अनोखी मशीन सामने आई है। इस मशीन की मदद से एक दिन में 25 हजार समोसे बनाए जा सकते हैं।
वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मशीन के जरिए कुछ वर्कर्स की मदद से बड़ी संख्या में समोसे बनाते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि आलू की भरी बोरी से इन्हें निकालकर मशीन में डाल दिया जाता है। फिर उन्हें उबालने के लिए दूसरी मशीन में डाला जाता है। इसके बाद आलू का मसाला बना दिया जाता है। इसमें मसाले और कटे हुए धनिए का इस्तेमाल किया जाता है।
आटे के लिए भी मशीनों का इस्तेमाल होता नजर आता है। मशीनों की मदद से आटा तैयार कर इसे चपटा कर दिया जाता है। फिर वर्कर्स की मदद से आलू मसाला भरकर इन्हें तलने के लिए भेज देते हैं। अंत में इन समोसे को गर्म तेल में सुनहरा भूरा होने तक तला जाता है। इसके बाद दुकान के बाहर हरी मिर्च के साथ यह ग्राहकों के पास पहुंच जाता है। वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में वॉयस नोट में बताया गया है कि एक समोसा की कीमत 12 रुपये है।
90 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
वीडियो को अब तक 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स ने इस समोसे के जरिए एक दिन की कमाई का हिसाब लगाना शुरू कर दिया। एक ने कहा कि यदि 25 हजार समोसे बेचे जा रहे हैं तो एक दिन में 3 लाख रुपये के समोसे बेचे जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines