Safest Place to Travel: कुछ दिनों में नया साल शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोग बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन किसी भी नई जगह घूमने जाते हैं तो हमें उस जगह की सिक्योरिटी के बारे में नहीं पता होता है। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी लिस्ट लाए हैं, जिसमें दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों के बारे में बताया गया है। अमेरिकी ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनी बर्कशायर हैथवे ट्रैवल प्रोटेक्शन ने हाल ही में दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की अपनी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आइसलैंड का है, जिसे 2025 में घूमने के लिए सबसे सेफ जगह बताया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सर्वे के जरिए तैयार की लिस्ट
बता दें कि कंपनी ने इस लिस्ट को तैयार करने के लिए यात्रियों का सर्वे किया, ताकि लोगों को घूमने का सबसे अच्छी जगह के बारे में पता चल सके। इस सर्वे में यात्रियों से क्राइम रेट, महिला सुरक्षा, LGBTIQ+ यात्रियों के अनुभव,ट्रांसपोर्ट सिस्टम और स्वास्थ्य सेवा जैसे कई फैक्टर के बारे में पूछा गया। बता दें कि यह कंपनी 2016 से सर्वे कर रहा है।
पुलिस नहीं रखती बंदूक
बता दें कि आइसलैंड पिछले साल सूची में नौवें स्थान पर था। हालांकि, 2024 में यात्रियों के अनुभवों ने इसे टॉप पर पहुंचा दिया। हम इस द्वीप काफी छोटा है और इसकी आबादी केवल 400,000 है। यहां हिंसक अपराध की दर बहुत कम है, इतनी कम कि पुलिस बंदूकें नहीं रखती। आइसलैंड के पास सेना भी नहीं है। हालांकि, आइसलैंड में 2024 में कई ज्वालामुखी विस्फोट हुए, लेकिन ऐसा लगता है कि इससे पर्यटकों को वहां जाने से कोई रोक नहीं लगी है।
Iceland
क्यों फेमस है आइसलैंड ?
इसकी राजधानी रेक्जाविक पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय है। वहां देखने लायक जगहों में हॉलग्रिमस्किर्का शामिल है, जो शहर के बीचों-बीच स्थित देश का सबसे बड़ा चर्च है। आप ग्लेशियल लैगून भी जा सकते हैं, जहां आपको अलग-अलग आकार और साइज के बर्फ के पहाड़ (आइसबर्ग) को करीब से देखने को मिलेंगे। देश में कई हॉट स्प्रिंग्स और गीजर भी हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। आप रेक्जाविक से व्हेल-वॉचिंग टूर भी ले सकते हैं। इसके अलावा आइसलैंड अपने नॉर्दर्न लाइट्स के लिए सबसे ज्यादा फेमस है।
लिस्ट में शामिल हैं ये नाम
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जहां पुलिस पर्यटकों को सुरक्षित महसूस कराती है। अपराध दर भी कम है और पर्यटकों ने इसकी परिवहन सुरक्षा को सबसे बेहतर बताया है। कंपनी की सबसे सुरक्षित देश लिस्ट में तीसरे नंबर पर कनाडा को रखा गया है। सर्वे में बताया गया कि यह देश महिला और LGBTQIA+ यात्रियों के लिए सुरक्षित है और यहां अपराध दर कम है। नियाग्रा फॉल्स और बैनफ नेशनल पार्क कनाडा में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।
सूची में अगला नंबर आयरलैंड का है। इस देश में कम अपराध दर काफी कम है। इसकी आबादी केवल 50 लाख है, यह हरा-भरा और कल्चर-रिच प्लेस है। इसके अलावा स्विट्जरलैंड को पांचवें स्थान पर रखा गया था। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड, जर्मनी, नॉर्वे, जापान, डेनमार्क, पुर्तगाल, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और स्वीडन को भी जोड़ा गया हैं।
यह भी पढ़ें – Akal Takht: पंजाब के महाराजा को पड़े थे 100 कोड़े, हीरामंडी की मुस्लिम डांसर से शादी करने की मिली सजा
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
16 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines