4 Day Working: हमने 5 डे वर्किंग के बारे में तो जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी 4 डे वर्किंग के बारे में सुना है। जी हां यू.के. में ऑटोनॉमी इंस्टीट्यूट और आइसलैंड के एसोसिएशन फॉर सस्टेनेबिलिटी एंड डेमोक्रेसी (एल्डा) ने हाल ही में एक स्टडी की है। इसमें पता चला है कि आइसलैंड के 4 डे वर्क-वीक के एक्सपीरियंस ने बेहतरीन सफलता दिखाई है। इस स्टडी में 2020 से 2022 तक का डेटा लिया गया है।
रिव्यू में पता चला है कि आइसलैंड के 51% कर्मचारियों ने बिना किसी वेतन कटौती के शॉट वर्किंग ऑवर्स को अपनाया है। इससे आइसलैंड की इकोनॉमी यूरोप की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गई। आइये इसके बारे में जानते हैं।
कब शुरू हुआ था परीक्षण?
बता दें कि इस कॉन्सेप्ट की टेस्टिंग 2015 और 2019 के बीच पब्लिक सेक्टर में शुरू की गई थी। जिसके तहत कर्मचारी बिना पे कट के हफ्ते में 35-36 घंटे काम करते थे। रिसर्चर्स ने पाया कि प्रोडक्टिविटी या तो स्टेबल रही या ज्यादातर मामलों में इसमें सुधार हुआ है।
इसके साथ ही एम्प्लोई वेलबीइंग में भी बढ़ोतरी देखी गई। इसमें कई सुधारों में स्ट्रेस में कमी, बेहतर स्वास्थ्य और वर्क लाइफ बैलेंस शामिल थे।
हालांकि कई ऐसे विचार भी आए कि लो ऑवर्स प्रोडक्टिविटी को कम कर सकते हैं, मगर स्टडी ने इन दावों को पूरी तरह से गलत ठहरा दिया है। स्टडी में बताया गया कि 2023 में इकोनॉमी में लगभग 4.1% की बढ़ोतरी हुई, जबकि बेरोजगारी दर सिर्फ़ 3.6% थी।
people
क्या है फायदा?
4 डे वर्क-वीक के कई लाभ सामने आए हैं, जिसमें 78% वर्कर ने अपने वर्क आवर्स से संतुष्ट है। वहीं 62% ने अपने घंटे कम करने के बाद ज्यादा संतुष्ट महसूस किया। इसके अलावा 97% ने बेहतर या स्टेबल वर्क लाइफ बैलेंस की सूचना दी, जबकि 42% ने अपने पर्सनल लाइफ में तनाव के स्तर में कमी का अनुभव किया।
आइसलैंड की शॉर्टर वर्क वीक के साथ सफलता प्रोडक्टिविटी और वर्कर वेल बीइंग में सुधार के लिए इसी तरह के दृष्टिकोण पर विचार करने वाले अन्य देशों के लिए एक मॉडल के रूप में काम कर सकती है।
यह भी पढ़ें – Ghaziabad Court Room में लठबाजी का वीडियो वायरल, जज-वकील के बीच झड़प का कनेक्शन
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines